फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरीदाबाद डॉक्टर परिवार हत्याकांड में बड़ा खुलासा, जिम ट्रेनर के इस शौक ने उसे बना दिया कातिल!

Thu, 14 Nov 2019 03:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 14 Nov 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
faridabad doctor family murder accused gym trainer new revelation casino habit debts lead to murders
डॉक्टर परिवार हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद सेक्टर-सात-ए स्थित सावित्री सदन में डाक्टर प्रवीण मेहंदीरत्ता, उनकी पत्नी सुदेश उर्फ भारती, बेटी प्रियंका व दामाद सौरभ कटारिया की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने हत्यारोपी जिम ट्रेनर मुकेश ठाकुर को शिरडी से गिरफ्तार कर लिया। मुकेश से अब तक हुई पूछताछ में उसकी कुछ आदतों का पता चला है। माना जा रहा है कि यह आदतें ही चारों हत्याओं की वजह हो सकती हैं। जानिए ऐसी कौन सी आदतें हैं मुकेश की जिसने उसे चार हत्याएं करने पर मजबूर कर दिया...

faridabad doctor family murder accused gym trainer new revelation casino habit debts lead to murders
वो कमरा जहां हुईं चारों हत्याएं - फोटो : अमर उजाला

सट्टा व कसीनों के शौक ने बनाया कर्जदार

हत्यारोपी जिम ट्रेनर मुकेश ऑनलाइन सट्टा व कसीनों का शौकीन था। इस चक्कर में वह काफी पैसा हार गया था। बहन समेत जिम में भी कई लोगों का कर्जदार हो गया था।

faridabad doctor family murder accused gym trainer new revelation casino habit debts lead to murders
डॉक्टर परिवार के घर के बाहर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

संभावना जताई जा रही है कि कर्ज उतारने के लिए उसने हत्या की और वारदात के बाद घर से नकदी व जेवरात समेट कर फरार होने की फिराक में था। हालांकि वह अगले दिन दर्पण के साथ उसके घर पुलिस कार्रवाई तक डटा रहा था। पुलिस पूछताछ शुरू होते ही फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
faridabad doctor family murder accused gym trainer new revelation casino habit debts lead to murders
डॉक्टर परिवार की बेटी और दामाद(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

क्राइम ब्रांच की दस टीमें कर रही थीं तलाश

डाक्टर समेत चार लोगों की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच की सभी दस टीमों को सक्रिय कर दिया गया था। सभी टीमें हरिद्वार, मेरठ, गाजियाबाद, देहरादून समेत अन्य स्थानों पर दबिश दे रही थी। इस काम में साइबर सेल को भी मदद के लिए लगाया था। क्राइम ब्रांच व साइबर टीम के विशेषज्ञों ने हत्यारोपी को शिरडी से बुधवार सुबह करीब पांच बजे धर दबोचा। इसके बाद उसे हवाई जहाज से दिल्ली के रास्ते फरीदाबाद देर रात लाया गया।

विज्ञापन
faridabad doctor family murder accused gym trainer new revelation casino habit debts lead to murders
डॉक्टर मेहंदीरत्ता - फोटो : अमर उजाला

वारदात के बाद भी डॉक्टर परिवार के बेटे के साथ था आरोपी

एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी मुकेश ठाकुर ने आठ नवंबर की रात रेडियोलॉजिस्ट डाक्टर प्रवीण समेत उनकी पत्नी, बेटी व दामाद की गला रेत कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद संभवतया आरोपी उनके घर से कुछ कीमती चीजें भी अपने साथ लेकर गया था। अगले दिन पुलिस कार्रवाई के दौरान आधी रात तक वह डाक्टर के बेटे दर्पण के साथ रहा व उससे सहानुभूति जताता रहा था। इस मामले में एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने रविवार को ही प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा कर मुकेश को हत्यारोपी बताया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed