फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीस हजारी बवाल: सामने आया एक और सच, झड़प में लूटे गए थे जेल वैन के ड्राइवर से रुपये

Wed, 13 Nov 2019 04:13 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Nov 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
tis hazari violence 17 thousand rupees were robbed from driver of jail van in Police-lawyer clash
tis hazari court - फोटो : अमर उजाला
तीस हजारी कोर्ट में वकीलों व पुलिस के बीच हुए बवाल के दौरान लूटपाट की घटनाएं भी हुई थीं। जेल वैन के एक ड्राइवर के 17 हजार रुपये व लॉग बुक लूटी गई। इसके अलावा, एक सिपाही का पर्स भी लूटा गया था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एसआईटी की जांच में यह बातें सामने आई हैं। 
tis hazari violence 17 thousand rupees were robbed from driver of jail van in Police-lawyer clash
tis hazari court - फोटो : एएनआई
एसआईटी में ही लूटपाट की घटनाओं की जांच के लिए अलग टीम बनाई गई है। दूसरी तरफ, इस मामले में अभी जजों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बवाल के दौरान जेल वैन के ड्राइवर सिपाही सुभाष से लूटपाट की गई। वह जेल में बैठा था। उसका 17 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया गया। जेल वैन की लॉग बुक व गाड़ी के औजार भी लूटे गए। 
tis hazari violence 17 thousand rupees were robbed from driver of jail van in Police-lawyer clash
तीस हजारी कोर्ट बवाल - फोटो : अमर उजाला
बाद में लॉग बुक को जला दिया गया। लॉग बुक में जेल वैन का हिसाब-किताब होता है। एसआईटी ने मंगलवार को सब्जी मंडी थाने में सुभाष के बयान दर्ज किए। इसके अलावा, एक सिपाही का पर्स भी लूट लिया गया था। एसआईटी ने मंगलवार शाम तक 60 लोगों के बयान दर्ज कर लिए थे। इनमें कुछ वकील भी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
tis hazari violence 17 thousand rupees were robbed from driver of jail van in Police-lawyer clash
तीस हजारी कोर्ट बवाल - फोटो : अमर उजाला
अब तक किसी भी जज के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौके पर पांच से छह जज मौजूद थे। एसआईटी का कहना है कि हड़ताल की वजह से जज कार्यालय नहीं आ रहे हैं। इस कारण उनके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। एसआईटी का कहना है कि वकीलों की हड़ताल से तफ्तीश प्रभावित हो रही है। जांच में पता चला है कि सबसे ज्यादा सिपाही शोभित को पीटा गया। पिटाई के कारण वह बेहोश हो गया था।
विज्ञापन
tis hazari violence 17 thousand rupees were robbed from driver of jail van in Police-lawyer clash
तीस हजारी कोर्ट में बवाल - फोटो : अमर उजाला
सीसटीवी फुटेजों को जांच के लिए भेजा
एसआईटी ने करीब 41 सीसीटीवी फुटेज को सोमवार को रोहिणी स्थित एसएफएल में जांच के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक जांच से यह पता लग जाएगा कि फुटेज के साथ छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। फुटेज से आरोपियों की पहचान हो रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed