{"_id":"5f3669137584e50c9574172c","slug":"faridabad-couple-murder-whole-plan-of-murder-was-made-on-rakshabandhan-monika-maternal-sister-in-law-was-blackmailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद दंपती हत्याकांडः रक्षाबंधन पर रची गई थी पूरी साजिश, मोनिका की भाभी को ब्लैकमेल करता था सुखबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद दंपती हत्याकांडः रक्षाबंधन पर रची गई थी पूरी साजिश, मोनिका की भाभी को ब्लैकमेल करता था सुखबीर
Fri, 14 Aug 2020 04:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 14 Aug 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
दंपती का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में मंगलवार को तिगांव थाना के जसाना गांव में दंपति सुखबीर-मोनिका की सर्जिकल टेप से हाथ पैर बांध कर निर्ममता से हत्या करने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस हत्याकांड की स्क्रिप्ट रक्षा बंधन के दिन तैयार की गई थी।
विज्ञापन
यह पूरा प्रकरण कुछ आपत्तिजनक फोटो को लेकर ब्लैकमेलिंग से जुड़ा हुआ है। जिसे सुखबीर की पत्नी मोनिका की भाभी के भाई विष्णु ने मेरठ से कुछ शूटर हायर कर अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता एसीपी धारणा यादव ने बताया कि सुखबीर के पास मोनिका की भाभी की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें थी। जिसको लेकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसकी जानकारी मोनिका की भाभी ने अपने भाई विष्णु को रक्षा बंधन पर दी थी।
विज्ञापन
जिसके बाद विष्णु ने मेरठ के यतिन उर्फ छोटू, सोनू व कुलदीप निवासी परीक्षित गढ़ के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस मोनिका के भाभी से भी पूछताछ करेगी। आरोपी पहले से विष्णु के जानकार थे।