पैरोल खत्म होने से ठीक एक दिन पहले युवक ने पत्नी संग होटल के कमरे में की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के एनआईटी-5 स्थित एक होटल में एक ऐसी घटना हुई जिसके बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। दरअसल एक पति-पत्नी ने शुक्रवार को होटल के एक कमरे में आत्महत्या कर ली।
मृतकों की पहचान एनआईटी-2 निवासी सुनील वाधवा और ज्योति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुनील एक हत्या के मामले में जेल में बंद था और एक महीने की पैरोल पर आया हुआ था।
शनिवार यानी 31 अगस्त को सुनील की पैरोल खत्म होनी थी और उसे जेल वापस जाना था। लेकिन इससे पहले सुनील और उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी तक किसी सुसाइड नोट मिलने की जानकारी नहीं मिली है और न ही ये पता चल पा रहा है कि सुनील और उसकी पत्नी ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
घटना की सूचना के बाद मृतकों के परिजन भी उक्त होटल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।