{"_id":"bb87916abc260f5bb0c17463dbdc04f2","slug":"faridabad-city-bus-new-route-start-from-6-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 मार्च से शुरू होगा सिटी बस का नया रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 मार्च से शुरू होगा सिटी बस का नया रूट
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 05 Mar 2014 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में रोडवेज ने नहरपार यात्रियों को तोहफा दिया है। जिसके तहत सिटी बस सेवा के लिए नहरपार क्षेत्र में एक नया इंटरनल रूट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
यह रूट बल्लभगढ़ बस डिपो से लेकर राजपुरा गांव तक होगा। इस रूट पर दो सिटी बसों को प्रतिदिन चलाया जाएगा। सिटी बस सेवा में एक अन्य रूट को शामिल किया गया है।जिसका सर्वे कर बल्लभगढ़ बस डिपो महा प्रबंधक को रूट की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
जिसके तहत बृहस्पतिवार से नहरपार के नए रूट पर सिटी बस को चलाने के आदेश जारी कर दिए गए है। इस रूट की बसें बल्लभगढ़ बस डिपो, बाटा चौक, अजरौंदा, ओल्ड फरीदाबाद, बाईपास खेड़ी पुल, भारत सिटी, हनुमान सिटी, खेड़ी मोड़, नचौली, लिंग्याज यूनिवर्सिटी, ढोंगरपुर, राजपुरा तक जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आखिर किसके इशारे पर बंद हुआ सारन गांव में काम!
इस रूट पर एक बस सुबह 7:00 बजे बल्लभगढ़ डिपो से चलेगी। जबकि एक बस शाम 5:00 वापस बल्लभगढ़ डिपो के लिए राजपुरा से चलेगी। इस रूट पर बस चलाने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी।
इसके अलावा रूट पर यूनिवर्सिटी के छात्रों की संख्या भी अधिक है। जिसे ध्यान में रखते हुए रूट को तैयार किया गया है। फिलहाल रूट को कोई नंबर नही दिया गया है। जल्द ही रूट को नंबर दे दिया जाएगा।
बल्लभगढ़ बस डिपो महाप्रबंधक महिपाल सिंह ने बताया कि रूट पर टीम ने सर्वे किया था। जिसके बाद सभी स्टॉपेज को रूट में शामिल किया गया है। रूट पर लो फ्लोर बसों को चलाया जाएगा। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो बसों की संख्या को भी बढ़ा दिया जाएगा।