फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad administration prepared spent list of candidates

आंकड़ों में कहां गायब हो गया चुनावी खर्च?

Wed, 02 Apr 2014 05:59 PM IST
Updated Wed, 02 Apr 2014 05:59 PM IST
विज्ञापन
Faridabad administration prepared spent list of candidates

जिला प्रशासन ने प्रत्याशियों द्वारा 28 मार्च तक खर्च की गई राशि का

विज्ञापन
रिकॉर्ड तैयार किया है। इसके आधार पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रशासन के आंकड़ों और हकीकत खर्च में कितना अंतर होगा। लग रहा है कि किसी प्रत्याशी का 50 लाख से ऊपर खर्च ही नहीं जाएगा।

इस संबंध में फरीदाबाद जिला निर्वाचन अधिकारी, विजय सिंह दहिया कहते हैं कि सभी प्रत्याशियों के चुनाव खर्चों पर पूरी नजर रखी जा रही है। अगर कोई दल खर्च छिपाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ आचार संहिता के उल्लघंन का नोटिस जारी किया जाएगा। 40 से अधिक टीमें इस काम पर नजर रख रही हैं। आइए नजर डालते हैं प्रमुख पार्टियों के खर्चों पर।

खर्च करने में सबसे आगे निकली ‘आप’

Faridabad administration prepared spent list of candidates

आम आदमी की पार्टी कही जाने वाली ‘आप’ चुनावी खर्च करने में सबसे आगे दिखाई दे रही है। लोगों ने यह सोचा था कि आम आदमी पार्टी सबसे कम खर्च पर चुनाव लड़ेगी। क्योंकि उसकी ज्यादातर टोलियां पैदल चलकर चुनाव प्रचार कर रही हैं।

आम आदमी पार्टी की तरफ से खर्च को लेकर तर्क दिया गया है कि उनकी पार्टी का चुनाव प्रचार सबसे पहले शुरू हुआ था। इसलिए उनका खर्चा सबसे अधिक दिखाई दे रहा है। पार्टी के अनुसार दस मार्च को प्रत्याशी का टिकट फाइनल होने के बाद 11 मार्च से प्रचार शुरू कर दिया गया था। जबकि दूसरे उम्मीदवारों का प्रचार नामांकन होने के बाद शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

खर्च के मामले में हाथी की भी रफ्तार तेज

Faridabad administration prepared spent list of candidates

बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र शर्मा भी खर्च के मामले में पीछे नहीं हैं। उन्होंने आठ दिन में तीन लाख रुपये का खर्च दिखाया है। शर्मा के अनुसार उन्होंने 20 तारीख को पर्चा भरा था। इसके बाद चुनाव प्रचार का काम शुरू किया।

उनके अनुसार चुनाव से संबंधित प्रचार सामाग्री के रेट काफी बढ़ गए हैं। मंहगाई के हिसाब से खर्च को काफी सीमित किया जा रहा है। लेकिन वह कंजूसी करके सर्मथकों को भी निराश नहीं कर सकते।

विज्ञापन

कमाल है, भड़ाना ने खर्च किए सिर्फ 2.59 लाख

Faridabad administration prepared spent list of candidates

खर्च के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना की राशि को देखकर काफी हैरानी होती है। रिकार्ड के मुताबिक उन्होंने 28 मार्च तक केवल 2.59 लाख खर्च किए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी का खर्चा देख रहे एक व्यक्ति के अनुसार उनका चुनाव प्रचार काफी देरी से शुरू हुआ है, इसलिए सिर्फ 2.59 लाख रुपये खर्च हुए हैं।

उनके अनुसार खर्च के मामले में प्रशासन से कुछ भी छिपाया नहीं जा रहा है। सभी रिपोर्ट प्रशासन को दी जा रही है। ताकि आचार संहिता का किसी तरह से उल्लंघन न हो।

कमल के खर्च पर भी आप होंगे हैरान

Faridabad administration prepared spent list of candidates

भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने इस दौरान पांच लाख रुपये खर्च किए हैं। पार्टी के अनुसार उनका चुनाव प्रचार डोर-टू-डोर ज्यादा हो रहा है। जनसभाओं के लिए भी बहुत जरूरी चीजें ही खरीदी जा रही हैं। ताकि 70 लाख के भीतर चुनाव प्रचार पूरा हो सके। इनके प्रचार खर्च को लेकर भी जनता को हैरानी ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed