फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Family members met k. Kavita in ED office Delhi

दिल्ली शराब घोटाला: के. कविता से मिलने पहुंचे परिवार के सदस्य, 15 मार्च को ईडी ने किया था गिरफ्तार

Mon, 25 Mar 2024 07:12 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 25 Mar 2024 07:12 PM IST
सार

बीआरएस एमएलसी के. कविता के परिवार के सदस्य उनसे मिलने के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे। के. कविता को ईडी ने 15 मार्च को हैदराबाद स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। 
 

विज्ञापन
Family members met k. Kavita in ED office Delhi
ईडी कार्यालय पहुंचे के. कविता के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीआरएस एमएलसी के. कविता के परिवार के सदस्य उनसे मिलने के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे। परिजनों ने सोमवार को के. कविता से मुलाकात की। के. कविता को ईडी ने 15 मार्च को हैदराबाद स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम के कविता को हैदराबाद से दिल्ली लेकर आई, जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। अदालत ने के. कविता को 23 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


23 मार्च को कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने तीन दिन की हिरासत बढ़ा दी है। इस महीने की 26 तारीख को फिर से सुनवाई होगी। ईडी अभी भी कुछ और वक्त चाहती है। वे कुछ और सबूत जुटाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने पांच दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने केवल तीन दिन की हिरासत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी का दावा है कि के. कविता ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर कथित तौर पर साजिश रची। जिसके तहत दिल्ली शराब नीति में फायदा पाने के लिए आप नेताओं को करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। के. कविता को कथित दक्षिण लॉबी का हिस्सा बताया जा रहा है। दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी अब तक देशभर में 245 ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है और मनीष सिसोदिया, संजय सिन्हा और विजय नायर समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed