{"_id":"1dc3187ac95226ca55d602b925796434","slug":"family-members-left-the-young-man-he-had-committed-suicide-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर वालों ने छोड़ा साथ तो युवक ने कर ली खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर वालों ने छोड़ा साथ तो युवक ने कर ली खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 04 Jan 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अस्तौली गांव में देवराज उर्फ भोलू (22) ने शुक्रवार रात तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। युवक पर दनकौर समेत अन्य थानों में लूट और चोरी के पांच मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन
डेढ़ माह पहले ही वह जेल से छूटकर आया था। आपराधिक प्रवृत्ति के चलते परिजनों ने उससे दूरी बना ली थी और उसे छोड़कर दिल्ली में रहने लगे थे। इसी के चलते युवक ने तनाव में यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
सीओ ओपी त्रिपाठी ने बताया कि अस्तौली गांव निवासी नरोत्तम सिंह रिटायर्ड फौजी हैं। वह अपने बेटे देवराज की आपराधिक छवि के चलते उससे नाराज रहते थे। वह मुकदमों में भी देवराज का सहयोग नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
इस बात से वह मानसिक रूप से तनाव में आ गया था। शादीशुदा बहन गांव के घर आई थी। शुक्रवार रात भोलू अपने कमरे का दरवाजा बंद कर सोने गया। बताया गया है कि रात करीब एक बजे उसने तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
गोली की आवाज सुनकर बहन जाग गई और पड़ोसी भी आ गए। काफी बुलाने पर भी जब भोलू की आवाज सुनाई नहीं दी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा तो भोलू का शव जमीन पर पड़ा था और पास में ही तमंचा पड़ा था। पोस्टमार्टम के बाद शाम को पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। भोलू के चाचा राजवीर सिंह ने इस संबंध में तहरीर दी।