{"_id":"5d4f9f228ebc3e6d0e20793a","slug":"family-members-accused-of-changing-baby-girl-in-deen-dayal-upadhyay-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीनदयाल अस्पताल पर लगा नवजात बदलने का आरोप, परिजन बोले-हमारी बच्ची किसी और को दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनदयाल अस्पताल पर लगा नवजात बदलने का आरोप, परिजन बोले-हमारी बच्ची किसी और को दी
Sun, 11 Aug 2019 10:22 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 11 Aug 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
एक परिवार ने दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पर डिलीवरी के बाद बच्चे को बदलने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि डिलीवरी के बाद उनकी बच्ची किसी दूसरे परिवार को दे दी गई और किसी और की बेटी उन्हें सौंप दी गई है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों के आरोपों का खंडन किया है।
दिल्ली के बापरौला इलाके में रहने वाले कन्हैयालाल ने बताया कि उनकी बहू को 7 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर्जरी के बाद 9 अगस्त को उसकी डिलीवरी हुई।
उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने से पहले उनके परिवार को इसकी सूचना भी नहीं दी। उनका आरोप है कि उनकी बहू की बच्ची को अस्पताल ने किसी दूसरे परिवार को दे दी।
विज्ञापन
अब परिजन अपनी ही बच्ची वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं। परिवार ने मामले की स्पष्टता के लिए बच्ची की डीएनए जांच की मांग की है। इस संबंध में परिवार ने पुलिस को भी शिकायत दी है।

दूसरी ओर, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अक्षय मेहता ने बताया कि उस दिन दो महिलाओं की सर्जरी से डिलीवरी हुई थी। दोनों महिलाओं के पति का नाम भी एक ही था। दोनों महिलाओं को बच्ची पैदा हुई।
पहली सर्जरी के बाद महिला और उसके पति का नाम लेकर बुलाया गया तो दूसरी महिला के परिजन सिर्फ पति का नाम सुनकर पहुंच गए। वहां मौजूद डॉक्टर और नर्स ने देखा कि ये दूसरे परिजन हैं तो उन्हें बताया कि यह उनकी बेटी नहीं है।
उन्होंने बताया कि दूसरी सर्जरी काफी देर बाद हुई। अस्पताल ने पूरी जांच के बाद ही बच्चे को परिजनों को सौंपा। उन्होंने कहा कि अस्पताल किसी भी जांच के लिए तैयार है।