फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Families are campaigning for candidates

घर भर कूदा नेताजी के प्रचार में

Fri, 21 Mar 2014 05:46 PM IST
मलिक असगर हाशमी/अमर उजाला, गुड़गांव
मलिक असगर हाशमी/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 21 Mar 2014 05:46 PM IST
विज्ञापन
Families are campaigning for candidates

गुड़गांव में प्रचार का समय कम मिलने और लोकसभा क्षेत्र तीन जिलों में फैले होने के कारण प्रत्याशियों के पसीने छूट रहे हैं।

विज्ञापन


मतदाताओं तक पहुंचने के लिए उन्हें तो मेहनत करनी ही पड़ रही है, परिवार और करीबी भी जुटे हुए हैं। प्रत्याशियों की मानें तो उन्हें एक दिन में करीब 20 से 25 सभाएं और बैठक करनी पड़ रही है।

कांग्रेस प्रत्याशी राव धर्मपाल ने बताया कि टिकट की घोषणा में देरी के चलते उन्होंने समितियां बनाई हैं। चुनाव के प्रचार-प्रसार का काम समिति ही देख रही है। इनेलो प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार के एक हिस्से का काम अपने पुत्र को सौंप रखा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक और निर्भया कांड! चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़


जहां जाकिर हुसैन नहीं पहुंच पा रहे, वहां उनके पुत्र पहुंच जाते हैं। बसपा प्रत्याशी धर्मपाल कोटा के भाई भी चुनाव प्रचार में लगे हैं।

योगेंद्र यादव की पत्नी मधुलिका बनर्जी, मेवात के तीन विधानसभाओं में प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। वह लगातार कार्यकर्ताओं के संपर्क में हैं।

भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह के प्रचार की कमान उनके करीबी जीएल शर्मा देख रहे हैं। उनके घर के करीब ही चुनाव कार्यालय है। उम्मीदवार के नुमाइंदे के तौर पर वह लगातार जनसंपर्क अभियान में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed