फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molestation with girl student in running bus

एक और निर्भया कांड! चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़

Fri, 21 Mar 2014 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Mar 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
molestation with girl student in running bus

दिल्ली में महिलाओं के साथ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना हो रहे रेप, मर्डर, लूट और छिनैती की वारदातों के पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिले के लाजपतनगर इलाके में चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ महरौली इलाके में बेटी ने अपनी सौतेले पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महरौली पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

बस में जा रहे थे और शुरू कर दी अश्लील हरकत

molestation with girl student in running bus

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 21 वर्षीय छात्रा बुधवार रात करीब दस बजे 392 रूट की बस से अपने दोस्त के साथ दिल्ली लौट रही थी। छात्रा नोएडा की एक यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रही है।

छात्रा बस की जिस सीट पर बैठी थी उसी के पास अक्षय गुप्ता नाम का एक शख्स खड़ा था। आरोप है कि युवक उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

छात्रा ने सवारियों व अपने दोस्त की मदद से आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। लाजपत नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अक्षय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है।

'मैं सो रही ‌थी तभी पापा ने...'

उधर, महरौली इलाके में एक बेटी ने अपने सौतेले पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। 17 वर्षीय किशोरी ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह परिवार के साथ अंबेडकर पहाड़ी छतरपुर में रहती है।

बृहस्पतिवार सुबह वह अपने कमरे में सो रही थी तभी उसका पिता कमरे में आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने शोर मचाकर मां को कमरे में बुलाया।

महरौली थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता घटना के समय शराब के नशे में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed