{"_id":"5718ca9c4f1c1bdc1a8b4774","slug":"false-information-make-fire-brigade-take-many-rounds","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी सूचना के कारण दमकल गाड़ी काटती रही चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठी सूचना के कारण दमकल गाड़ी काटती रही चक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
सात वाहनों को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को सीटीओ चौक शिमला से हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के कई क्षेत्रों के लिए भेजा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी गांव पचगांवा पहुंची। यह गाड़ी करीब एक घंटे तक इधर उधर भटकती रही। बाद में पता चला कि आग की सूचना झूठी है। इस झूठी सूचना की लिखित शिकायत दमकल विभाग ने पुलिस को कर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
दमकल की गाड़ी के चालक जाकिर ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे साजिद नामक व्यक्ति ने मोबाइल नंबर .....98117 से विभाग के कंट्रोल नंबर 101 पर फोन कर गांव पचगांवा में आग की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद जब गाड़ी गांव में पहुंची और गांव में इधर-उधर भटकती रही। ग्रामीणों ने आग जैसी किसी घटना से मना किया। जब सूचना देने वाले व्यक्ति के नंबर पर संपर्क किया तो पहले तो घंटी बजती रहीं, बाद में वह स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन
चालक का कहना है कि झूठी सूचना के कारण करीब एक घंटे तक गाड़ी गांव पचगांवा व साथ लगते गांव चीला के रास्तों पर आग लगने वाले स्थान को तलाशते हुए चक्कर काटती रही। झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति के विरुद्ध दमकल गाड़ी के चालक ने पुलिस को शिकायत की है।