{"_id":"576160e14f1c1b353611bab3","slug":"falling-from-train-death-was-traveling-towards-the-west-of-mathura-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत, मथुरा की ओर जा रही थी पश्चिम एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत, मथुरा की ओर जा रही थी पश्चिम एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
रेल
- फोटो : अमर उजाला
जीआरपी थानाक्षेत्र के लकड़पुर फाटक के पास दिल्ली से मथुरा की ओर जा रही पश्चिम एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान जिला कटिहार बिहार निवासी सुनील राय के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि वह पंजाब के लुधियाना शहर में अपने जीजा बीरु के साथ रहता था और वहीं काम करता था। उसके पास से बिहार के बरसोई स्टेशन की टिकट व पहचान पत्र मिला जिससे उसकी पहचान हो सकी है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।