फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fake visa racket busted, Delhi Police arrested four Nigerian citizens

Delhi Crime: फर्जी वीजा रैकेट का खुलासा, दिल्ली पुलिस ने नाईजीरिया के चार नागरिकों को किया गिरफ्तार

Tue, 16 Sep 2025 05:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 16 Sep 2025 05:34 AM IST
सार

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया है कि इनके जरिये बनाए गए फर्जी वीजा-पासपोर्ट से अफ्रीकी नागरिक देश में नशे के अलावा दूसरे अपराधों में लिप्त हैं।

विज्ञापन
Fake visa racket busted, Delhi Police arrested four Nigerian citizens
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी और दूसरे विदेशी नागरिकों को फर्जी पासपोर्ट-वीजा दिलाने वो गिरोह का दक्षिण जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में नाइजीरिया के चार नागरिकों न्वाचुकु बेंजामिन (33), इमैनुएल इफियानीचुकु (34) , पॉल ओलिसामेका (37) और एक महिला प्रीशियस ओसासेरे (38) को गिरफ्तार किया है। भारतीयों को ठगने के लिए ये लोग यूरोपीय नागरिकों का फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर ऑनलाइन धोखाधड़ी का रैकेट चला रहे थे।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, कलर प्रिंटर, 3 पैन ड्राइव, 7 मोबाइल फोन, 2 पासबुक, 5 एटीएम कार्ड, 6 फर्जी पासपोर्ट और वीजा व 17 हजार कैश बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया है कि इनके जरिये बनाए गए फर्जी वीजा-पासपोर्ट से अफ्रीकी नागरिक देश में नशे के अलावा दूसरे अपराधों में लिप्त हैं। छानबीन के दौरान टीम को पता चला है कि न्वाचुकु बेंजामिन 2017 और बाकी तीनों 2020 से अवैध रूप से भारत में रहकर अपराधों में लिप्त थे।
विज्ञापन


ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस ने बताया कि 10 सितंबर को टीम ने दो नाइजीरियन नागरिक बेंजामिन इज़ुचुकु (43) और कूलिबली मरियम (29) को छतरपुर से 355 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके पास से बरामद पासपोर्ट और वीजा की जांच की गई तो वह जाली पाए गए। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि वीजा जाली हैं। इन्हें बुराड़ी के संत नगर से संचालित न्वाचुकु बेंजामिन नामक अफ्रीकी नागरिक ने बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्ती कर शादी का झांसा देकर भी ठगा
आरोपियों सोशल मीडिया के जरिये भारतीय नागरिकों से दोस्ती कर उन्हें शादी का झांसा देकर ठगते थे। इसके लिए मोटा कैश और जेवरात विदेश से भेजने की बात की जाती थी। पीड़ितों को कस्टम में सामान फंसने की झूठी कहानियों सुनाकर लालच दिया जाता था। कस्टम से सामान छुड़वाने के नाम पर भारतीय नागरिकों से मोटी रकम वसूली जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed