फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fake relative fraud to man and take money in delhi

दोस्त बनकर शख्स से उड़ा लिए रुपए, तरीका जानकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Fri, 06 Jul 2018 08:35 AM IST
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Jul 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
fake relative fraud to man and take money in delhi
फाइल फोटो

अचानक आपके फोन पर कॉल कर कोई खुद को परिचित बताए तो सावधान हो जाएं। आजकल कुछ इसी तरह ठगी की वारदात को अंजाम दी जा रही है। हाल ही में नरेला इलाके में इसी तरह फोन पर अपनापन दिखाकर एक व्यक्ति से हजारों रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। इंद्रा कालोनी में रहने वाले भगवान सिंह के फोन पर अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल रिसीव होते ही कॉलर ने पूछा भाई साहब कैसे हो। आवाज नहीं पहचान पाने पर भगवान सिंह ने कहा कि पहचाना नहीं। इसपर  कॉलर ने कहा कि इतनी जल्दी भूल गए। कुछ दिन पहले ही तो मिला था।

विज्ञापन

 
भगवान सिंह ने आवाज पहचानने की कोशिश की और उसे लगा कि उसका दोस्त उग्रसेन बोल रहा है। उसने कहा कि उग्रसेन तो नहीं बोल रहे हो। इसपर कॉलर ने तपाक से हां कहा और  उसने भगवान को बताया कि वह वृंदावन से बोल रहा है। उसे कुछ रुपयों की जरूरत आन पड़ी है। फोन करने वाले शख्स ने उसे पेटीएम के जरिए पांच हजार रुपये भेजने के लिए कहा। भगवान ने बताया कि उसे पेटीएम करने नहीं आता है। फिर उस शख्स ने उससे एटीएम कार्ड का नंबर मांगा लेकिन भगवान ने उसे नंबर नहीं बताया।
विज्ञापन


लेकिन भगवान ने फोन करने वाले को उग्रसेन समझ कर अपने बेटे के जरिए बैंक से उसके बताए अकाउंट में पांच हजार रुपये डलवा दिया। लेकिन फोन करने वाले शख्स ने दोबारा फोन कर भगवान से और पांच हजार रुपये की मांग की। भगवान ने पांच हजार रुपये और अकाउंट में डलवा दिए। उसके बाद भी रुपये की मांग करने पर भगवान को शक हुआ और उसने उग्रसेन को उसके नंबर पर फोन किया। उग्रसेन ने बताया कि वह रोहिणी में है। ठगी का अहसास होते ही भगवान ने पुलिस से इसकी शिकायत की। उसने पुलिस को आरोपी का फोन नंबर दिया है। जिसके आधार पर पुलिस तकनीकी जांच कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed