{"_id":"ddc12d8765acc2b319c9ea94ae451741","slug":"fake-rbi-officer-duped-15-lakh-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये क्या! 'आरबीआई की महिला अफसर' ने युवक को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये क्या! 'आरबीआई की महिला अफसर' ने युवक को ठगा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 12 May 2014 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में महिला ने एक युवक को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की अधिकारी बताकर 15 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर लिया।
विज्ञापन
शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। नखड़ौला गांव के युवक ने उमेश कुमार (बदला हुआ नाम) के पास तीन अप्रैल को एक कॉल आया। फोन करने वाली महिला ने अपना परिचय आरबीआई की फॉरेन एक्सचेंज विभाग की चीफ जनरल मैनेजर कविता शर्मा के रूप में दिया।
उसे बताया कि कोला कोला कंपनी की तरफ से जारी लॉटरी में एक 1.80 करोड़ रुपये इनाम निकले हैं। फिर उसके मांगने पर युवक ने अपने एचडीएफसी बैंक की सारी डिटेल और नेटबैकिंग डिटेल उसे दे दी।
विज्ञापन
चार अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक महिला अधिकारी ने उसके अकाउंट से नेट बैकिंग के जरिए 14 .90 लाख रुपये निकाल लिए। साथ ही आश्वासन दिया कि उसके अकाउंट में पैसे वापस आ जाएंगे।
विज्ञापन
इसके बाद उसने फिर 2.10 लाख रुपये बैंक ट्रांजेक्शन चार्ज के रुपये में मांगने की डिमांड की। पर युवक ने यह देने से मना कर दिया। फिर पीड़ित को आरबीआई के आईकार्ड की कॉपी स्कैन कर मेल किया गया। लेकिन युवक फिर भी नहीं माना।
पिछले सप्ताह उसने पुलिस कमिश्नर आलोक मित्तल को इसकी लिखित शिकायत दी। जांच के बाद रविवार शाम को महिला कविता शर्मा के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया गया।
बताया जा रहा है कि महिला अभी भी पीड़ित के संपर्क में है। वह अपने व्यक्तिगत नंबरों से लगातार फोन कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खेड़कीदौला थाना पुलिस के अलावा सीआईए यूनिट उन नंबरों को ट्रेस कर रही है।