फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fake pan masala factory caught in Mukundpur

Delhi NCR News: मुकुंदपुर में पकड़ी गई पान मसाला की नकली फैक्टरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
संपादक जी के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-भारी मात्रा में कई कंपनियों के पान मसाला समेत खाली पाउच, खाली बाक्स समेत कई मशीनें बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी-उत्तरी जिला की जिला जांच प्रकोष्ठ (डीआइयू) की टीम ने मुकुंदपुर में छापा मार कर कई कंपनियों के नकली पान मसाला बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा किया है। पुलिस ने फैक्टरी से काफी मात्रा में पान मसाला, खाली पाउच, खाली बाक्स समेत कई मशीनें बरामद की। टीम ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक एक कंपनी के प्रतिनिधि शिद्धार्थ गौड़ ने 25 जुलाई को बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त को एक शिकायत दी। उसमें उन्होंने बताया कि मुकंदपुर स्थित एक फैक्टरी में भारी मात्रा में कई कंपनियों के नकली पान मसाला बनाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने इसकी जांच की जिम्मेदारी जिला जांच प्रकोष्ठ को सौंपी। टीम ने नौ सितंबर को मुकुंदपुर स्थित फैक्टरी पर छापेमारी की। इस दौरान फैक्टरी का मालिक विशाल मौके पर मिला।
विज्ञापन

तलाशी अभियान के दौरान वहां काफी मात्रा में पान मसाला बनाने में इस्तेमाल सामान मिले। इससे पता चला कि फैक्टरी में शिखर, विमल और कमला पसंद के नाम से नकली पान मसाला बनाए जा रहे हैं। टीम ने फैक्टरी से कमला पसंद के करीब 257 किलो खाली पैकिंग, कमला पसंद के 44 किलो खाली पाउच शिखर जर्दा पाउच करीब 177.5 किलो बरामद किए। इसके अलावा जर्दा पैक्ड पाउच 33.5 किलो मिले। शिखर जर्दा रोल 168 किलो, शिखर के खाली बाक्स 114.2 किलो बरामद किए। इसके अलावा फैक्टरी से विमल पान मसाला के 29 किलो पाउच, 23 किलो पैक्ट पाउच और 31.7 किलो रोल बरामद किए। इसके अलावा फैक्टरी से मसाला बनाने वाली तीन मशीनें भी जब्त की। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि फैक्टरी मालिक विशाल से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed