फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fake News of Girlfriend suicide, youth Hanging in Kalyanpuri, Delhi

दिल्ली: प्रेमिका के आत्महत्या की झूठी खबर के बाद प्रेमी ने लगाई फांसी  

Wed, 29 May 2019 06:23 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 29 May 2019 06:23 AM IST
विज्ञापन
Fake News of Girlfriend suicide, youth Hanging in Kalyanpuri, Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हंसी-मजाक करना सही बात है, लेकिन सीमित दायरे से अधिक हो जाए तो वह घातक सिद्घ हो जाती है। ऐसा ही एक मामला कल्याणपुरी इलाके में सामने आया है, जहां एक युवक को उसकी प्रेमिका के आत्महत्या करने की झूठी खबर दी गई। प्यार में डूबे युवक ने जांच-पड़ताल किए बगैर फांसी लगाकर जान दे दी। हैरत की बात यह है कि जिस युवती के लिए युवक ने जान गंवा दी, वह सकुशल अपने परिवार के बीच है। मृतक की शिनाख्त दीपक (21) के रूप में हुई है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दीपक परिवार के साथ मेन रोड, खिचड़ीपुर में किराये के मकान में रहता था। उसके परिवार में मां मुन्नी, पिता विजय और तीन बहन हैं। दीपक गुरुग्राम में ओला कैब चलाता था। दीपक के जीजा प्रदीप ने बताया कि करीब ढाई-तीन साल से दीपक का मथुरा निवासी एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के घरवाले राजी नहीं थे। कुछ दिन पहले लड़की वालों ने दीपक को युवती से दूर रहने की हिदायत दी थी। परिवार के दबाव में युवती ने भी दीपक से बातचीत बंद कर दी थी। 
विज्ञापन


सोमवार शाम दीपक को किसी ने कॉल कर सूचना दी कि उसकी प्रेमिका ने मथुरा स्थित अपने घर पर फांसी लगा ली है। इससे दीपक परेशान हो गया। उसके परिजनों ने भी समझाने का प्रयास किया। देर रात करीब 11 बजे उसने अपने कमरे में पंखे पर लटककर फांसी लगा दी। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन उसे एलबीएस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने लड़की के परिजनों पर दीपक को धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दीपक का मोबाइल लेकर उसके परिजनों से भी पूछताछ की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को दीपक का शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed