फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fake income tax officials looted 48 lakhs in delhi

'स्पेशल 26' की तर्ज पर लूटे 48 लाख, सीसीटीवी से खुला राज

Mon, 15 Apr 2019 05:09 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Apr 2019 05:09 AM IST
विज्ञापन
Fake income tax officials looted 48 lakhs in delhi
सांकेतिक तस्वीर

आयुर्वेदिक दवा की दुकान चलाने वाले दुकानदार ने इनकम टैक्स अधिकारी बनकर 48 लाख रुपये की ठगी की। आरोपी ने दुकान पर काम करने वाले और कुछ अन्य दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।  

विज्ञापन


पुलिस ने घटना के 24 घंटे के बाद  दुकानदार व उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर मामला सुलझाने का दावा किया है। आरोपियों की पहचान बाल्मीकि मोहल्ला, बाली गांव निवासी नितिन सूद (32) और शादीपुर निवासी प्रवीण कुमार(30) के रूप में हुई है। इनके पास से 22.45 लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल सेंट्रो कार बरामद की गई है। 
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि  नितिन सूद प्राणी विज्ञान से स्नातक करने के बाद सेक्टर-5 रोहिणी में आयुर्वेदिक दवा की दुकान चला रहा था। 11 अप्रैल को नितिन कुछ सहयोगियों के संग खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर इंद्रवीर के घर में घुस गया और 46 लाख रुपये की ठगी की। पहचान छुपाने के लिए बदमाश घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने इंद्रवीर के घर जाने वाले रास्तों व आसपास के इलाके लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। एक ढलाव घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में नीतिन की सेंट्रो कार कैद हो गई। इसकी जांच करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया। जबकि  फरार सहयोगी सीमा, दीपक और नेहा की तलाश की जा रही है। 

कारोबार में घाटा होने पर रची वारदात की साजिश
मुख्य आरोपी नितिन नशे का आदी है। उसके खिलाफ वर्ष 2015 में पश्चिम विहार थाने इलाके में एक ज्वेलर से 90 लाख की लूट व शाहबाद डेयरी इलाके में फर्जी कागजात के जरिए एक प्लॉट बेचने का मामला दर्ज है। प्रवीण नितिन के दुकान पर काम करता है। नितिन ने पूछताछ में बताया कि कारोबार में घाटा होने की वजह से वह कई लोगों से ऊंचे ब्याज पर उधार ले रखा है। उसे रुपयों की जरूरत थी। 


उसकी एक महिला दोस्त नेहा ने इंद्रवीर के घर में काफी रुपये होने की जानकारी दी थी। इस सूचना पर नितिन ने सहयोगी प्रवीण, दीपक और सीमा के साथ मिलकर फिल्म स्पेशल 26 के तर्ज पर ठगी करने की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे रकम की बरामदगी हो पाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed