{"_id":"b9f3cabde2c7ddec8966c3b7723da05e","slug":"fake-gangrape-charges-on-lawyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बदनाम करने के लिए लगाया गैंगरेप का आरोप'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बदनाम करने के लिए लगाया गैंगरेप का आरोप'
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 29 Apr 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के नाथूपुर में महिला के साथ गैंगरेप मामले में वकील अजय कांडा पर आरोप लगने के बाद कई वकील समर्थन में उतर आए हैं। वकीलों के अनुसार छवि खराब करने के लिए महिला ने ऐसा आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर बने दबाव को देखते हुए मंगलवार को अजय कांडा के समर्थन में वकीलों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। जिसमें वकीलों ने सीपी से निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:7 साल की बेटी से 50 साल के बाप ने किया रेप
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि नाथपुर में एक महिला द्वारा अपने पति समेत चार लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। जिसमें वकील अजय कांडा का नाम सामने आने के बाद सनसनी फैल गई थी।
इस मामले में चारों को नामजद करने के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हो रही देरी को लेकर लगातार दबाव बन रहा था। जिससे पुलिस भी पूरी कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें:वो मंदिर के पीछे कर रहा था रेप तभी पहुंच गया पुजारी
इस सिलसिले में मंगलवार को पुलिस कमिश्नर आलोक मित्तल से मुलाकात करते हुए वकीलों ने कहा कि साजिश के तहत वकील अजय कांडा को फंसाया जा रहा है। जबकि मामले में कहीं भी ऐसी सच्चाई नजर नहीं आ रही। वकीलों ने सीपी से इस मामले में निष्पक्ष और गहराई से जांच की मांग की है। जिसके बाद सीपी ने वकीलों को जांच को लेकर पूरा भरोसा दिलाया।