फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fake doctor caught in narayana test liver and kidney

यहां 2 हजार में फर्जी डॉक्टर कर रहे थे किडनी और लिवर की जांच, दे रहे थे एक्सपायर दवा

Sat, 12 May 2018 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 May 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
fake doctor caught in narayana test liver and kidney
fake doctor
करीब आठ महीने बाद एक बार फिर राजधानी में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। शुक्रवार को नारायणा गांव स्थित गोपाल डेरी के पास वेस्ट दिल्ली क्लिनिक चलाने वाले एसएम खान को पकड़ा गया। उसके पास न कोई मेडिकल डिग्री मिली है और ना ही कोई सर्टिफिकेट। वह डॉक्टर बनकर मरीजों को 1950 रुपये में किडनी और लिवर टेस्ट करता था। पूछताछ में 60 वर्षीय खान ने बताया कि उनकी डिग्री किसी कारणवश रुकी हुई है।
विज्ञापन


इस पर उसे सोमवार तक का वक्त देते हुए क्लिनिक सील कर दी गई है। वहीं गांव में छापेमारी की भनक पाकर पांच अन्य फर्जी डॉक्टर क्लिनिक बंद कर फरार हो गए। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, दिल्ली मेडिकल काउंसिल, दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन, होमियोपैथी और डेंटल काउंसिल की संयुक्त टीम ने नारायणा गांव में छापेमारी की। टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. अनिल बंसल ने बताया कि पिछले काफी समय से इलाके में झोलाछाप डॉक्टरों की शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन


 

fake doctor caught in narayana test liver and kidney
शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे हुई छापेमारी की भनक लगने से पांच झोलाछाप डॉक्टर पहले ही फरार हो गए। जबकि खुद को डॉक्टर बताने वाले एसएम खान को पकड़ा लिया गया। उसके क्लीनिक से काफी मात्रा में स्टेरॉयड सहित नशीली दवाएं मिलीं हैं। इनमें से कई एक साल पहले ही एक्सपायर हो चुकी हैं। उसकी क्लीनिक सील कर दी गई है। जबकि अन्य पांचों डॉक्टरों के क्लिनिक पर नोटिस चस्पा कर दिया है। डॉ. बंसल का कहना है कि स्थानीय सीडीएमओ को भी इनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश मिल चुके हैं। डॉ. बसंल ने बताया कि दिल्ली में झोलाछाप डॉक्टरों की तादाद बढ़ने लगी है। डेंगू और चिकनगुनिया की आड़ में इनका व्यापार तेजी से फैलता है।
 

fake doctor caught in narayana test liver and kidney
उन्होंने लोगों से फर्जी डॉक्टरों की सूचना देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अब पूरी दिल्ली में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ नए सिरे से कार्रवाई होगी। मालूम हो कि हर साल अभियान चलाकर हर वर्ष 150 से 200 झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाती है। शुक्रवार को टीम के पहुंचने से पहले ही पांच डॉक्टरों के फरार होने  है। सूत्रों की मानें तो इसमें दिल्ली पुलिस के कुछ कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। यही वजह है कि अब आगे से जितनी भी कार्रवाई होंगी, उसके बारे में पुलिस को नहीं बताया जाएगा। हालांकि इस पर डॉ. बसंल ने कुछ कहने से इंकार किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed