फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fake Desi ghee factory busted in Bawana area of delhi owner arrested fraud news in delhi 

दिल्ली: बवाना में नकली घी बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश, नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर होती थी बिक्री

Sat, 12 Sep 2020 07:56 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 12 Sep 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
fake Desi ghee factory busted in Bawana area of delhi owner arrested fraud news in delhi 
नकली देशी घी की फैक्टरी में बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली के बाहरी नॉर्थ जिला की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने बवाना इलाके में चल रही नकली घी बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फैक्टरी मालिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आरोपी डालडा, रिफाइंड तेल, वनस्पति तेल और रंग मिलाकर नकली देशी घी तैयार करते थे। तैयार सामान को पैक करने के बाद उस पर नामी कंपनी का स्टीकर लगाकर उसे बाजार में बेच देते थे।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि सेक्टर एक बवाना में नकली घी बनाने की फैक्टरी चलने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता करने के बाद फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी दी और संयुक्त टीम बनाकर फैक्टरी पर छापा मारा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने फैक्टरी से कुल 284 कार्टन तैयार नकली घी बरामद किया है। वहीं, पुलिस ने मौके से सात टिन देशी घी, 212 टिन रिफाइंड तेल, 149 टिन डालडा वनस्पति, रंग, तीन गैस स्टोव, 5 गैस सिलिंडर, एक सीलिंग मशीन, एक स्टांपिंग मशीन, इलेक्ट्रोनिक माप तौल मशीन, सिल्वर पाउच पैकिंग मशीन, छह सौ खाली टिन, स्टीकर, रैपर, टेटरा पैक और 25 सौ खाली प्लास्टिक जार बरामद किए। 

इसके अलावा पुलिस ने एक टेंपो भी जब्त किया है। पुलिस ने फैक्टरी चलाने वाले मालिक रानी बाग निवासी संदीप के अलावा फैक्टरी में नकली घी तैयार करने वाले अक्षय, रोहित, रतन और आकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनके खिलाफ नकली घी तैयार कर अधिक मुनाफा कमाने के लिए लोगों से धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।  
 

ऐसे तैयार करते थे नकली घी 

संदीप ने बताया कि दस टिन डालडा और रिफाइंड में एक टिन देशी घी डालकर नकली घी तैयार करवाया जाता था। उसने बताया कि डालडा और रिफाइंड को गर्म करने के बाद स्टील के टैंक में डाल दिया जाता था। 

प्रति 15 लीटर में दस ग्राम देशी घी का एसेंस डालकर उसमें रंग मिलाकर इसे तैयार किया जाता था। ऑर्डर के मुताबिक डिब्बों में डालकर उस पर नामी कंपनी का स्टीकर लगाकर बाजार में सप्लाई कर दिया जाता था। 

ऑर्डर के मुताबिक डिब्बों पर लगाते थे नामी कंपनी के स्टीकर 
पूछताछ में कंपनी के मालिक संदीप ने बताया कि जिस कंपनी के घी का ऑर्डर मिलता था, उसी कंपनी के स्टीकर को नकली घी के डिब्बे पर लगाकर उसे बाजार में सप्लाई कर देते थे। 

उसने बताया कि नकली घी को असली घी के दाम पर ही बाजार में सप्लाई करते थे। ताकि लोगों को नकली होने की भनक न लगे। फैक्टरी से करीब आधा दर्जन कंपनी के स्टीकर और रैपर मिले हैं। 

फैक्टरी से पंजाब सप्लाई होता था नकली घी
जांच के दौरान पुलिस को मौके पर एक टेंपो मिला। जिसमें 212 कार्टन लदे थे। जांच करने पर एक में से आधा-आधा किलो के 30 डिब्बे मिले। पूछताछ में पता चला कि नकली घी पंजाब के दो डीलर्स के पास भेजना था। पुलिस मालिक से पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह कितने दिनों से फैक्टरी चला रहे थे और अब तक कितने का मुनाफा कमा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed