{"_id":"f3b6428e5ddbceecc8f4fa7d24cc1c4c","slug":"fake-credit-card-nigerian-was-buying-wine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी क्रेडिट कार्ड से शराब खरीद रहा था नाइजीरियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी क्रेडिट कार्ड से शराब खरीद रहा था नाइजीरियन
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 18 Jun 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के सेक्टर-5 थाना पुलिस ने बुधवार को फर्जी क्रेडिट कार्ड से शराब खरीदने के आरोप में एक नाइजीरियन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दिलजेडी सोलेमन के रूप में हुई। वहीं उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस ने गलत ट्रांजैक्शन होने के बारे में एचडीएफसी बैंक से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
दो दिन पहले दिल्ली में रहने वाले नाइजीरियन ने यहां अशोक विहार कॉलोनी स्थित शराब कंपनी के ठेके से साढ़े सोलह हजार रुपये की विदेशी शराब खरीदी। इसके लिए उसने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर दी। बताया गया है कि मशीन में पासवर्ड डालने पर पर्ची भी निकली।
विज्ञापन
नाइजीरियन के वहां जाने के बाद शराब कंपनी के पास एचडीएफसी बैंक की ओर से कॉल आया, जिसमें बताया गया कि क्रेडिट कार्ड से जो पेमेंट की गई, वह गलत तरीके से की गई। कंपनी ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद मामले की जांच साइबर सेल को दी गई।
विज्ञापन
इस बीच नाइजीरियन दो अन्य साथियों के साथ बुधवार शाम दोबारा उसी ठेके पर पहुंचा। उसने शराब लेने की कोशिश की। इस बीच कंपनी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा, जबकि उसके साथी भाग निकले। बताया गया है कि पकड़ा गया आरोपी दिलजेडी शिक्षा वीजा लेकर भारत आया था।