{"_id":"5d7a148d8ebc3e01622a1885","slug":"fake-call-centre-delhi-in-the-name-of-dda-use-to-call-failed-or-waiting-applicants","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीए के नाम पर चल रहा है फर्जी कॉल सेंटर, असफल आवेदकों और वेटिंग वालों को फोन कर मांग रहे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीए के नाम पर चल रहा है फर्जी कॉल सेंटर, असफल आवेदकों और वेटिंग वालों को फोन कर मांग रहे पैसे
Thu, 12 Sep 2019 03:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 12 Sep 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
दिल्ली विकास प्राधिकरण हाउसिंग स्कीम को लेकर एक फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है, जहां से आवासीय स्कीम 2019 के असफल आवेदकों व वेटिंग वालों को कॉल किया जा रहा है और रुपयों की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली विकास प्राधिकरण को भी इस तरह की सूचना मिली है। प्राधिकरण ने लोगों को सचेत किया है कि इस तरह का कोई कॉल सेंटर डीडीए की तरफ से नहीं खोला गया है।
डीडीए ने अधिकारिक बयान जारी कर कहा कि है कि फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। लोगों को इस नंबर 18002122593 से कॉल किया जा रहा है। इसके अलावा अतिरिक्त दो लाख रुपया पंजीकरण राशि जमा करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए आईएफएससी कोड आईडीआईबी 000एन022 बैंक का विवरण दिया जा रहा है। डीडीए का कहना है कि ऐसा कोई कॉल सेंटर उपलब्ध नहीं करवाया गया है और बैंक का विवरण आईएफएससी कोड भी गलत और धोखेबाजी है । प्रतीक्षित आवेदकों की एक सूची डीडीए की वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है।
विज्ञापन