फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faizan arrested by Delhi Police over a TikTok video of him firing

जन्मदिन यादगार हो इसलिए बीच चौराहे पर चलाई गोली, टिक टॉक पर अपलोड किया वीडियो, हो गई जेल

Mon, 12 Aug 2019 05:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 12 Aug 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Faizan arrested by Delhi Police over a TikTok video of him firing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

अपने 32वें जन्मदिन को अनूठे अंदाज में मनाना एक कारोबारी को भारी पड़ गया और उसे जेल जाना पड़ा। जन्मदिन की खुशी को उसने बीच चौराहे पर तमंचे से हवा में गोली फायर कर मनाई। वह इतने पर नहीं रूका और उसने गोली चलाते हुए अपने वीडियो को टिक टॉक एप पर अपलोड कर दिया। 

विज्ञापन


जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। संज्ञान में आते ही चांदनी महल थाना पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर कारोबारी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचे और वीडियो तैयार करने में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः हरियाणवी गाने पर ठुमके लगा रही महिला सिपाहियों का वीडियो वायरल, बटुआ से मुंह लेरी पतली कमर..
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कारोबारी की पहचान सुई बालान चांदनी महल निवसा 32 वर्षीय फैजान के रूप में हुई है। उसके पिता का कैटरिंग का काम है और वह इस कारोबार में अपने पिता का हाथ बंटाता है। 10 अगस्त की रात सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया। 

इस वीडियो में एक युवक बीच चौराहे पर गोली चलाते हुए दिख रहा था। जांच में पता चला कि इस वीडियो को टिक टॉक एप पर अपलोड किया गया है। बाद में वीडियो सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म व्हाट्सएप और फेसबुक पर वायरल हो गया। जांच में पुलिस को पता चला कि युवक चांदनी महल के सुई बालान में गोली चला रहा है। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करने में जुट गई। 


थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को इलाके में लोगों से पूछताछ की। जिसमें पुलिस को पता चला कि गोली चलाने वाला युवक का नाम फैजान है और वह सुई बालान में रहता है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी लेकिन वह अपने घर से फरार हो चुका था। पुलिस अपने मुखबिरों को सक्रिय किया। इस दौरान पुलिस को पता चला कि फैजान अखाड़ा वाली गली में स्थित एक मकान में छिपा हुआ है। 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली: बस के बाद मेट्रो में ठुमके लगाने वाली युवती का वीडियो वायरल, डीएमआरसी ने ऐसे दिया जवाब

पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन उसका जन्मदिन था। वह 32 वें जन्मदिन को अनूठे तरीके से मनाना चाहता था इसलिए उसने अपने दुकान पर सामान लेकर आने वाले युवक से तमंचा मंगवाया और गोली चला कर वीडियो तैयार करवाया। फिर उसे टिक टॉक एप पर डाल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed