दिल्ली: बस के बाद मेट्रो में ठुमके लगाने वाली युवती का वीडियो वायरल, डीएमआरसी ने ऐसे दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी हाल में ही दिल्ली की डीटीसी बस में एक लड़की के डांस का वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लेकर खूब हंगामा मचा। अब एक दूसरी और लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। वीडियो में लड़की दिल्ली मेट्रो के अंदर गुलाबी रंग की ड्रेस में ठुमके लगा रही है। लोग इस टिकटॉक वीडियो को देख कर इंजॉय कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं।
वहीं दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी डीएमआरसी ने महिला के इस डांस वीडियो पर बड़े मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। डीएमआरसी ने चुटकीले अंदाज में ट्वीट कर यह मेसेज दिया है कि दिल्ली मेट्रो में टिक-टॉक वीडियो बनाना सख्त मना है।
Them: Can we make TikTok videos in the metro?
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 18, 2019
Metro: pic.twitter.com/qZcPA1zCmC
डीएमआरसी की ट्वीट में एक सवाल है कि- 'क्या आप दिल्ली मेट्रो में टिक-टॉक वीडियो बना सकते हैं? इसका जवाब देते हुए नीचे दलेर मेहंदी का GIF लगाया गया है, जिसमें वह अपने ना ना ना ना ना रे गाने पर डांस कर रहे हैं।'
मालूम हो कि दिल्ली मेट्रो के अंदर फोटो खींचना या संगीत बजाना वर्जित है। ऐसे करने पर डीएमआरसी आपके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। डीएमआरसी ने लोगों तक यह सूचना पहुंचाने के लिए जगह-जगह पोस्टर भी लगा रखे हैं।