{"_id":"5c2270e3bdec2256e821e81c","slug":"factory-owner-and-employee-died-in-suspicious-condition-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी में शराब पीकर सोए फैक्टरी मालिक व कर्मचारी, सुबह इस हाल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी में शराब पीकर सोए फैक्टरी मालिक व कर्मचारी, सुबह इस हाल में मिला शव
Tue, 25 Dec 2018 11:33 PM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजौरी गार्डन इलाके में स्थित एक कमरे में शराब पीने के बाद अंगीठी जलाकर सोना एक फैक्टरी मालिक व उसके कर्मचारी के लिए जानलेवा साबित हुआ। सोमवार सुबह दोनों कमरे में अचेत अवस्था में मिले। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतकों की शिनाख्त रमेश नगर निवासी तेजिंदर सिंह (31) और जींद हरियाणा निवासी गुरतेज (21) के रूप में हुई। छानबीन के दौरान पुलिस को कमरे से शराब की बोतलें, सिगरेट और एक अंगीठी मिली है। शुरूआती जांच में अत्यधिक शराब पीने और जहरीले गैस के चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
तेजिंदर का मायापुरी इलाके में फर्नीचर बनाने की फैक्टरी है। जबकि गुरतेज यहां पर काम सीख रहा था। सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुलिस को सुभाष नगर स्थित अस्पताल से दो युवकों को अचेतावस्था में लाने की सूचना मिली। जिन्हें बाद में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सुभाष नगर स्थित घटनास्थल पर पहुंची। कमरे में पुलिस को शराब की तीन बोतल, सिगरेट और एक अंगीठी मिली। मौके पर मौजूद तेजिंदर की फैक्टरी के फॉरमेन समरप्रीत ने बताया कि जिस कमरे में घटना हुई है, वहां गुरतेज दो अन्य युवकों के साथ रहता था। नौकरी मिल जाने पर दोनों युवक चले गए थे।
रविवार रात कमरे में पार्टी हो रही थी। पार्टी के बाद दो युवक चले गए। जबकि तेजिंदर और गुरतेज कमरे में सो गया। सोमवार सुबह तेजिंदर के फैक्टरी नहीं पहुंचने पर समरप्रीत उससे फैक्टरी की चाबी लेने के लिए आया था, जहां उसने दोनों को अचेत देखा। समरप्रीत ने तेजिंदर के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।