फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Factory manufacturing adulterated ghee busted in Bawana Industrial Area two arrested

कहीं आप तो नहीं खा रहे शुद्ध नकली घी: दिल्ली में फैक्टरी के अंदर बिना दूध के बन रहा था जहरीला घृत, दो गिरफ्तार

Fri, 31 Oct 2025 06:48 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 31 Oct 2025 06:48 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक गिरोह का मास्टरमाइंड सतेंद्र नकली घी बनाने का अवैध धंधा शुरू करने से पहले सोनीपत में खली बेचने का छोटा-मोटा धंधा करता था। पहले ऑटो चलाने वाला परवीन करीब एक साल पहले बवाना की फैक्टरी का कामकाज संभालने के लिए उसके साथ जुड़ गया।

विज्ञापन
Factory manufacturing adulterated ghee busted in Bawana Industrial Area two arrested
नकली घी बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बवाना औद्योगिक क्षेत्र में मिलावटी घी बनाने वाली एक अवैध फैक्टरी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपयों कोंडली, सोनीपत हरियाणा निवासी सतेंद्र (44) और गांव बखेता, जिला रोहतक हरियाणा निवासी परवीन (29) को गिरफ्तार किया गया है। फैक्टरी में छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने 3,700 लीटर से अधिक नकली घी, बड़ी मात्रा में कच्चा माल, पैक करने वाली सामग्री और इसे बनाने में प्रयुक्त मशीनरी भी जब्त की।

विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर लिछमन की टीम को 29 अक्तूबर को सूचना मिली थी कि औद्योगिक क्षेत्र में एक इकाई विभिन्न लोकप्रिय ब्रांड के लेबल लगाकर अवैध रूप से मिलावटी घी बना रही है और पैकिंग कर रही है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर परिसर में छापा मारा गया। यहां पर पता लगा कि पूरी तरफ फैक्टरी लगी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पाया कि आरोपी मिलावटी घी बनाने के लिए रिफाइंड तेल और बिना दूध वाले अन्य पदार्थों का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बाद में उन्होंने उत्पाद को लोकप्रिय देसी घी ब्रांड जैसा दिखाने के लिए पैक किया और लेबल चिपकाया। पुलिस ने फैक्टरी से 2,500 लीटर पैक किया हुआ मिलावटी घी और लगभग 1,200 लीटर बिना पैक किया हुआ घी बरामद किया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गिरोह का मास्टरमाइंड सतेंद्र नकली घी बनाने का अवैध धंधा शुरू करने से पहले सोनीपत में खली बेचने का छोटा-मोटा धंधा करता था। पहले ऑटो चलाने वाला परवीन करीब एक साल पहले बवाना की फैक्टरी का कामकाज संभालने के लिए उसके साथ जुड़ गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed