फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Factory guards hostage in a robbery.

गार्डों को बंधक बना कर फैक्ट्री में डाका

Fri, 10 Oct 2014 03:58 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 10 Oct 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
Factory guards hostage in a robbery.

शहर कोतवाली क्षेत्र के साउथ साइड औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार रात छह बदमाश तीन गार्डों को बंधक बनाकर वर्षों से बंद फैक्ट्री से लाखों कीमत का सामान लूट ले गए।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से सिक्योरिटी गार्ड बंधन मुक्त हुए और पुलिस को सूचना दी। फैक्ट्री मैनेजर की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

साउथ साइड औद्योगिक क्षेत्र के प्लाट नंबर -4 पर चौधरी संस एंड फोर्जिंग नामक फैक्ट्री है। फैक्ट्री में लोहा गलाया जाता था। यहां रमेश और दो अन्य लोग गार्ड के रूप में तैनात है।
विज्ञापन


रमेश ने बताया कि देर रात हथियारों से लैस छह बदमाश फैक्ट्री में पिछले रास्ते से दाखिल हुए। बदमाशों ने तीनों को गन प्वाइंट पर लेकर हाथ पैर बांध कर कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इनवर्टर, छह बैटरी, कंप्यूटर, चार सीपीयू और सैकड़ों टन वजनी गन मेटल के पीस ट्रक में भर कर ले गए। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे।

एसओ उम्मेद सिंह ने बताया कि लाल क्वार्टर निवासी मैनेजर अश्वनी कुमार रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed