{"_id":"be5d87317e6831f5dd0bddca7b3e0f47","slug":"factories-and-of-multiplex-will-power-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्रियों-मल्टीप्लेक्स की बिजली घरों को मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्रियों-मल्टीप्लेक्स की बिजली घरों को मिलेगी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 10 Jun 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली संकट से निपटने के लिए कारपोरेशन के अफसरों ने तय किया है कि फैक्ट्रियों को रात आठ के बजाय शाम छह बजे ही बंद कर दिया जाए। बुधवार को इंडस्ट्रियल एसोसिएशन से मिलकर रात्रि शिफ्ट बंद कराने का फैसला लिया जाएगा। यदि उद्यमी इस फैसले पर राजी होते हैं तो काफी हद तक बिजली संकट काबू में आ जाएगा।
विज्ञापन
इतना ही नहीं रात दस बजे के बाद मॉल्स मल्टीप्लेक्स को भी बिजली नहीं दी जाएगी। एसई एसबी यादव ने बताया कि हर हाल में रात में लोगों को सप्लाई देने का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
हमने रात 10 बजे के बाद मॉल-मल्टीप्लेक्स को सप्लाई न देने का निर्णय लिया है। 10 बजे के बाद इनको अपना पावर बैकअप प्रयोग करना होगा। हमारी प्राथमिकता घर में बैठे लोगों को बिजली देने की है।
विज्ञापन
बिजली कटौती सेे निकली जान
पारा चढ़ने के साथ बिजली ने भी लोगों को परेशान कर दिया। उपभोक्ताओं को विभिन्न क्षेत्रों में 8 से 12 घंटे तक की बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। फाल्ट व ट्रांसफार्मर खराब होने पर काटी गई सप्लाई इससे अलग रही। पांच घंटे ट्रांसमिशन की सप्लाई बंद रही।
दिन का चैन, उड़ी रात की नींद
भयंकर गर्मी ने सोमवार को लोगों को सुबह से ही बेचैन कर दिया। सोमवार को एनसीआर में जून माह के तापमान में तीस साल का रिकार्ड टूट गया है। न्यूनतम तापमान बढ़कर 31.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह 10 बजे का तापमान ही 39 को छूने लगा था।
हाईटेंशन लाइनों से बढ़ी टेंशन
हाईटेंशन विद्युत लाइनों के नीचे रहने वालों पर गर्मी में खतरा और बढ़ गया है। कंडक्टर (तार) टूटकर गिरने से जानमाल के नुकसान की आशंका है। कारपोरेशन अफसरों ने लाइन के नीचे मकान बनाने वालों को अलर्ट कर दिया है। इनको तत्काल मकानों की ऊपरी मंजिल तोड़ने के आदेश दिए हैं। विद्युत सुरक्षा प्राधिकरण ने इनको नोटिस करेगा।