{"_id":"578e81e64f1c1b531fc4b4b2","slug":"expressway-painful-road-accident-truck-collision-killed-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से चार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के सड़क हादसे में बुलंदशहर के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय एक्सप्रेस-वे पर टाटा 407 में पंचर होने पर सभी लोग उसे ठीक करने में लगे थे, तभी पीछे से एक ट्रक ने गाड़ी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के डिबाई थानाक्षेत्र के गांव गालिमपुर के रहने वाले श्योराज (35), देवदत्त (35), मिट्ठू (29), सुरेश (34), निराधर और विकास आम लेकर टाटा 407 में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन
मंगलवार तड़के करीब पौने चार बजे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर-135 के पास टाटा 407 का टायर पंचर हो गया। विकास और निराधार पंचर ठीक करने में जुटे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान पीछे से एक 10 टायरा ट्रक ने टाटा 407 में टक्कर मार दी। इससे विकास और निराधर बाहर होने से दूर जा गिरे, जबकि वाहन में सवार श्योराज, देवदत्त, मिट्ठू, सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई।
एक्सप्रेस वे थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मौके से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों को उपचार के नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।
निराधर और विकास को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया जांच में पता चला कि ट्रक की स्पीड काफी तेज थी और अचानक ब्रेक लगाने की वजह से ट्रक अनियंत्रित हो गया और टाटा-407 से भिड़ गया।