{"_id":"939afc8af3af50f3aa950ca14d08ab96","slug":"expressway-accident-two-killed-in-truck-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से हुई दुर्घटना दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से हुई दुर्घटना दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 06 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की सुबह एक ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार में सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों इंजीनियरिंग के छात्र थे।
विज्ञापन
जबकि कार चला रहा एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले अनुज, तनुज और मोहित बृहस्पतिवार को एक दोस्त की बहन की शादी में दिल्ली आए थे। तीनों शादी के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सेक्टर 105 के पास पहुंचे तभी एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार अनुज और तनुज की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दोनों बुलंदशहर के एक कॉलेज से पॉलीटेक्निक कर रहे थे। जबकि कार चला रहा मोहित बुरी तरह से घायल हो गया। वह घर के बिजनेस में पिता का साथ देता था।
राहगीरों की मदद से मोहित को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ नॉलेज पार्क थाने में शिकायत दी है।