फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Expressway accident, speeding SUV crashed into a divider

एक्सप्रेस वे पर हादसा, तेज रफ्तार SUV डिवाइडर से टकराई

Tue, 09 Feb 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 09 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Expressway accident, speeding SUV crashed into a divider

यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर एक तेज रफ्तार एसयूवी कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार चला रहे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन अन्य घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली निवासी रोहन तीन दोस्तों के साथ अपनी कार से ताजमहल देखने आगरा गया था। वहां से वह यमुना एक्सप्रेसवे से वापस दिल्ली आ रहा था।

यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर तेज गति में चल रही कार पर से रहे रोहन ने नियंत्रण खो दिया और कार टर्निंग प्वाइंट वाले डिवाइडर से टकरा कर गई।

राहगीरों की मदद से चारों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान रोहन की मौत हो गई।

सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी परिजन को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि कार की गति तेज होने की वजह से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed