{"_id":"69a072ecf8d885c3660cf8ea","slug":"explosion-while-filling-gas-in-cylinder-three-scorched-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-125809-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सिलिंडर में गैस भरने के दौरान धमाका, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सिलिंडर में गैस भरने के दौरान धमाका, तीन झुलसे
विज्ञापन
-अशोक विहार इलाके की घटना, दुकानदार, ग्राहक और एक राहगीर चपेट में आए, प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी,
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अशोक विहार के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र इलाके में बुधवार की शाम एक दुकान में बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस भरने के दौरान धमाके के बाद आग लग गई। धमाके और आग की चपेट में आने से दुकानदार, एक ग्राहक समेत तीन लोग झुलस गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें इलाज के बाद सभी छुट्टी दे दी गई। अशोक विहार थाना पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दुकान से 45 सिलिंडर जब्त कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में दुकान चलाने वाला सौरव शर्मा बुधवार शाम बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस भर रहे थे। इसी दौरान गैस लीक होने से आग लग गई और फिर सिलिंडर में धमाका हो गया।