{"_id":"680aa59faf91a4751901cce6","slug":"explosion-at-an-illegal-green-crackers-factory-in-east-delhi-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : पूर्वी दिल्ली में अवैध रूप से चल रही ग्रीन पटाखों की फैक्टरी में धमाका, खिड़की-दरवाजे उखड़े; एक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : पूर्वी दिल्ली में अवैध रूप से चल रही ग्रीन पटाखों की फैक्टरी में धमाका, खिड़की-दरवाजे उखड़े; एक झुलसा
Fri, 25 Apr 2025 02:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:27 AM IST
सार
हादसे में एक युवक रिजवान बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिजवान करीब 80 फीसदी झुलसा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करावल नगर स्थित अंकुर विहार में बृहस्पतिवार सुबह ग्रीन पटाखे बनाने वाली एक अवैध फैक्टरी में धमाका हो गया। हादसे में एक युवक रिजवान बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिजवान करीब 80 फीसदी झुलसा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मानें तो हादसा इतना जबरदस्त था कि फैक्टरी के खिड़की-दरवाजे उखड़कर काफी दूर जा पड़े। इसके अलावा बालकनी की दीवार भी गली में जा गिरी। हादसे के बाद लोग बुरी तरह डर गए। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस फैक्टरी मालिक व इमारत मालिक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को फैक्टरी से भारी मात्रा में पटाखे बनाने का सामान मिला है। उसे कब्जे में लेकर करावल नगर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 8.43 बजे करावल नगर थाना पुलिस को एक मकान में धमाके और आग लगने की सूचना मिली थी। खबर मिलने के बाद टीम अंकुर एंक्लेव में मेन नाला रोड स्थित मकान नंबर-108 पहुंची। पुलिस के अलावा दमकल की चार गाड़ियों को भेजा गया।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इमारत का मालिक वीरेंद्र है। उसने ग्राउंड फ्लोर स्क्रैप कारोबारी को दिया हुआ है, जबकि पहली मंजिल को अरबाज नामक व्यक्ति ने किराये पर लिया हुआ है। अरबाज के यहां पहली मंजिल पर चोरी-छिपे ग्रीन पटाखे बनाए जा रहे थे। मोहल्ले वालों को इसकी खबर भी नहीं थी।
बृहस्पतिवार सुबह अरबाज का कर्मचारी रिजवान फैक्टरी पहुंचा। पहली मंजिल पर पहुंचकर जैसे ही उसने दरवाजा खोला, तो अचानक धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की इमारतें भी हिल गईं। धमाके के बाद लोग मदद को भागे। पड़ोसियों ने ही रिजवान को झुलसी हुई हालत में इमारत से बाहर निकाला। बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।