{"_id":"67a40553d9b0467fc30b3458","slug":"exit-polls-bjp-s-return-possible-in-delhi-after-26-years-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Exit Polls : दिल्ली में 26 साल बाद भाजपा की वापसी संभव, लगभग सभी ने दिखाई बदलती सत्ता की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exit Polls : दिल्ली में 26 साल बाद भाजपा की वापसी संभव, लगभग सभी ने दिखाई बदलती सत्ता की तस्वीर
Thu, 06 Feb 2025 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 06 Feb 2025 06:13 AM IST
सार
तकरीबन सभी एग्जिट पोल में भाजपा को सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर बढ़त बताई है।
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में करीब 26 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी के अनुमान जाहिर किए गए हैं। तकरीबन सभी एग्जिट पोल में भाजपा को सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर बढ़त बताई है।
विज्ञापन
10 में से आठ एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत, जबकि दो में आप को बहुमत दिया गया है। चुनाव में तीसरे सबसे बड़े दल कांग्रेस को इस बार भी खास फायदा होता नहीं दिख रहा। ज्यादातर एग्जिट पोल में उसे शून्य से तीन सीटें ही दी गई हैं। नतीजे आठ फरवरी को आएंगे।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा के लिए बुधवार को पिछले तीन चुनावों से कम 60.44 फीसदी मतदान हुआ। मैट्रिज के सर्वेक्षण के अनुसार, भाजपा 35-40 सीट जीतकर सरकार बना सकती है। वहीं, आप को 32 से 37 और कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिलने का अनुमान है।
विज्ञापन
पीपुल्स पल्स के अनुसार, भाजपा को 51-60, तो आप को 10-19 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। 70 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 36 है। अभी आप के 62, भाजपा के आठ विधायक थे। कांग्रेस का कोई सदस्य नहीं था।
60.44 मतदाताओं ने डाले वोट, मुस्तफाबाद में सबसे अधिक, मॉडल टाउन में सबसे कम मतदान
- विधानसभा के िलए 60.44 फीसदी मतदान हुआ। यह पिछले विधानसभा चुनाव से 2.11 फीसदी कम रहा। 2020 में कुल 62.55 फीसदी मतदान हुआ था।
- 2015 के मुकाबले 6.69 फीसदी कम मतदान हुआ। तब 67.13 फीसदी मतदान हुआ था।
- सर्वाधिक 69.09 फीसदी मतदान मुस्तफाबाद में हुआ। सबसे कम मॉडल टाउन विस क्षेत्र में 53.67 फीसदी वोट पड़े।