{"_id":"935c08b6b60f3bdcb74787c321489e5a","slug":"excuses-to-avoid-election-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर! मुझे कुछ हो गया तो.... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर! मुझे कुछ हो गया तो....
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 03 Apr 2014 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर मेरी तबियत खराब है। मेरी चुनाव में ड्यूटी कैंसिल करवा दो। मुझे कुछ हो गया तो मेरे परिवार को संभालने वाला कोई नहीं है...।
विज्ञापन
चुनाव में ड्यूटी में लगे कर्मचारी आजकल रिटर्निंग अधिकारी के पास कुछ इस तरह का गिड़गिड़ाते नजर आ रहे हैं। चुनाव में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। वह अपनी ड्यूटी कैंसिल करवाने के लिए तरह-तरह के बहाने रहे हैं।
कोई चेकअप कराने के लिए मुंबई, दिल्ली जाने की बात कह रहा है तो किसी को पत्नी का इलाज करवाना है। प्रशासन को पता है कि मक्कार कर्मचारी हर चुनाव में इस तरह का बहाना बनाते हैं। इसलिए कोई अधिकारी इस तरह के नाटक को तवज्जो नहीं दे रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 10 दिन सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा काम
प्रशासन के अनुसार बुधवार से पोलिंग बूथों में ड्यूटी लगाए जाने वाले कर्मचारियों को पत्र भेजना शुरू कर दिया गया है। उन्हें जानकारी दी जा रही है कि उनकी ड्यूटी किस बूथ पर लगाई है।
विज्ञापन
जिले में 1108 पोलिंग बूथ हैं। जहां पर मतदान किया जाना है। कई कर्मचारी अपनी ड्यूटी दूसरों पर डालने के लिए लोगों से हाथ-पैर जोड़ रहे हैं। ताकि अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट सकें।
जिला निर्वाचन अधिकारी विजय सिंह दहिया ने बताया कि सभी कर्मचारियों को ड्यूटी के लिए सूचित कर दिया गया है। कई लोग ड्यूटी से नाम कटवाने के लिए तरह-तरह के बहाने लगा रहे हैं।
लेकिन किसी विशेष परिस्थिति में ही किसी कर्मचारी की ड्यूटी कैंसिल की जाएगी। उसके लिए भी उसे साक्ष्य देना होगा और एक कर्मचारी को इसके लिए तैयार करना होगा।