फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Examination stopped in Ghaziabad's MMH College due to opening of wrong bundle

गलत बंडल ने खुलने से रुकी परीक्षा: एमएमएच कॉलेज में बीएड की परीक्षा स्थगित, नकल करते हुए आठ छात्र पकड़े गए

Mon, 19 May 2025 09:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Mon, 19 May 2025 09:54 PM IST
सार

गाजियाबाद में एमएमएच कॉलेज में बीएड, बीबीए आदि पाठ्यक्रमों की परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक टीम ने गलती से संबंधित विषय के बजाय एलएलबी एनवायरमेंटल लॉ के पेपर का बंडल खोल दिया। विश्वविद्यालय ने परीक्षा को स्थगित कर इसे अब तीन जून को आयोजित करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
Examination stopped in Ghaziabad's MMH College due to opening of wrong bundle
Exam - फोटो : freepik

विस्तार

एमएमएच कॉलेज में सोमवार को बीएड, बीबीए आदि पाठ्यक्रमों की परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक टीम ने गलती से संबंधित विषय के बजाय एलएलबी एनवायरमेंटल लॉ के पेपर का बंडल खोल दिया। इसकी जानकारी मिलते ही कॉलेज स्टाफ में हड़कंप मच गया। कॉलेज ने तुरंत इसकी सूचना विश्वविद्यालय को दी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा को स्थगित कर इसे अब तीन जून को आयोजित करने का निर्णय लिया।  

विज्ञापन


कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय सिंह ने बताया कि गलती का कारण पेपर बंडल और सोमवार की परीक्षा के कोड अंकों का समान होना था, जिसमें केवल अक्षरों का अंतर था। इस भूल को तुरंत सुधारते हुए विश्वविद्यालय को सूचित किया गया। विश्वविद्यालय ने पारदर्शिता के साथ परीक्षा आयोजित करने के लिए यह कदम उठाया।
विज्ञापन


बीएड परीक्षा में नकल करते पकड़े गए आठ छात्र, 20 को चेतावनी
सीसीएस विश्वविद्यालय के उड़न दस्ते ने रॉयल कॉलेज, इनमेंटेक कॉलेज, हाईटेक कॉलेज आदि परीक्षा केंद्रों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बीएड के आठ छात्र-छात्राओं को पर्चियों के साथ नकल करते पकड़ा गया। इसके अलावा, 20 छात्रों के पास पहले से लिखे हुए पेपर या मोबाइल फोन पाए गए, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के मुख्य परीक्षा समन्वयक डॉ. शिवराज सिंह ने बताया कि उड़न दस्ते के सदस्यों जगबीर सिंह, विनोद कुमार, भीष्म दत्त और डॉ. विनय चिकारा ने गाजियाबाद के परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। हाईटेक कॉलेज में सात और इनमेंटेक कॉलेज में एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया। इनके पास से पर्चियां, प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएँ जब्त कर विश्वविद्यालय को रिपोर्ट भेजी गई। जिन 20 छात्रों के पास अनुचित साधन मिले, उन्हें चेतावनी दी गई। डॉ. सिंह ने कहा कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed