{"_id":"5d373bd18ebc3e6d1425f1e6","slug":"ex-union-minister-beni-prasad-verma-hospitalized-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा अस्पताल में भर्ती, बुधवार को हो सकती है घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा अस्पताल में भर्ती, बुधवार को हो सकती है घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी
Tue, 23 Jul 2019 10:24 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 23 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा को वैशाली सेक्टर एक स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां बुधवार को उनका नी रिप्लेसमेंट सर्जरी (घुटना प्रत्यारोपण) किया जा सकता है। उनके सभी रूटीन चेकअप पूरे कर लिए गए।
वहीं उन्होंने अस्पताल में किसी से भी मंगलवार को कोई मुलाकात नहीं की। मैक्स अस्पताल के डॉ. अखिलेश यादव ने बताया कि बेनी प्रसाद वर्मा को लंबे समय से गठिया की समस्या थी। इससे उन्हें चलने में परेशानी हो रही थी।
इसके चलते अब उनकी नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की जाएगी। सूत्रों की मानें तो सोमवार को उन्हें अस्पताल में लाया गया था। मंगलवार को उनके रूटीन चेकअप किए गए।
बुधवार को सर्जरी की जा सकती है। यदि बुधवार को सर्जरी हुई तो एक दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वह वीआईपी रूम में है और किसी से भी नहीं मिल रहे हैं।