फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ex-servicemen have been on strike for ten years, hoping for justice.

Delhi NCR News: दस साल से न्याय की आस में धरने पर डटे हैं पूर्व सैनिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। कितनी तारीखें, दिन, हफ्ते, महीने, साल बदल गए, मौसम, ठंड से गर्म होने लगा है, लेकिन पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) मामले पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते वह आज तक आंदोलन करने को मजबूर हैं। यह वीर पूर्व सैनिक चट्टान की तरह अपनी मांगों को लेकर डटे हैं। जंतर-मंतर पर पूर्व सैनिकों का यह आंदोलन 15 जून 2015 को शुरू हुआ था। पूर्व सैनिक ओमकार कटियार ने बताया कि वह लोग लगभग साढ़े दस सालों से धरने में बैठे है। उनकी मांग है कि सेवानिवृत्ति की तारीख की परवाह किए बिना समान रैंक पर समान पेंशन मिले। उन्होंने बताया कि 2015 में सरकार ने ओआरओपी लागू किया था, लेकिन इसमें कई विसंगतियां हैं जैसे पेंशन संशोधन हर पांच साल में होने के बजाय तुरंत हो। आंदोलन 3,901 दिनों बाद भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article