पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल खुदकुशी मामला: सूबेदार पर था 50 लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज
- पूर्व सैनिक ने भिवानी से खरीदी थीं जहरीला गोलियां
- साथी पृथ्वी ने जहरीली गोलियां को छीनने का प्रयास किया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने खुदकुशी को लेकर इस कोण से भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को जांच में ये भी पता लगा है कि पूर्व सैनिक ने जहरीली गोलियां भिवानी से खरीदी थीं। रामकिशन ग्रेवाल ने जब गोलियां खाई थीं उस समय उनसे जहरीली गोलियां छीनने का प्रयास किया था। कुछ गोलियां व उनकी डिब्बी नीचे गिर गई थीं।
अपराध शाखा केपुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराध शाख की टीम ने पूर्व सैनिक के गांव में जाकर तफ्तीश की तो पता लगा कि उन पर करीब 50 लाख रुपये से ज्यादा का कर्जा है। पुलिस को जांच में ये भी पता लगा है कि सूबेदार रामकिशन ग्रेवाल ने अपने मकान को भी गिरवी रखा हुआ है।
जहरीली गोलियां लेकर नहीं चला था पूर्व सैनिक
हालांकि गांव में रामकिशन ग्रेवाल के खिलाफ कम ही लोग बोल रहे थे। पुलिस खुदकुशी व पूर्व सैनिक के कर्ज को लेकर हो रही परेशान के कोण से जांच कर रही है। पूर्व सैनिक अपने गांव से जहरीली गोलियां लेकर नहीं चला था, क्योंकि वहां जहरीली गोलियों की दुकान नहीं है।
भिवानी में रामकिशन साथियों को ये कहकर गया था कि वह चादर या कंबल लेने जा रहा है और जल्द ही वापस लौट आएगा। माना जा रहा है कि इसी दौरान रामकिशन जहरीली गोलियां खरीदकर ले आए थे।
भिवानी से 31 अक्तूबर की रात चलकर ये लोग रेवाड़ी पहुंचे थे। रात में रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर सोए थे। रेवाड़ी से सुबह पांच बजे की पैसेंजर ट्रेन पकड़ कर दिल्ली कैंट पहुंचे थे। दिल्ली कैंट से इन्होंने गलत बस पकड़ ली और 11 मूर्ति पहुंच गए थे। जबकि इनको तीन मूर्ति जाना था। जवाहर भवन ये पैदल ही पहुंचे थे।
बातचीत हो गई थी रिकार्ड
यहां पर अस्थमा होने केकारण तबीयत ठीक नहीं होने से पृथ्वी लेट गया था। राजकुमार एक पम्पलेट पर पेंट करने लग गया था। जगदीश समोसा लेने चला गया था। यहां पूर्व सैनिक ने अन्य साथियों से कहा था कि वह 60-70 लोगों को मौके पर बुला रहा है।
उसी समय पूर्व सैनिक ने जहरीला गोलियां खा ली थीं। ये देखकर पृथ्वी ने पूर्व सूबेदार के हाथ पर झपटा मारा था। इससे कुछ जहरीली गोलियां व उनकी डिब्बी नीचे गिर गई थी। बाद में पृथ्वी ने डिब्बी को वहां लगे डस्टबीन में डाल दिया था।
बेटे संदीप के मोबाइल में ऑटोमेटिक रिकार्डिंग सिस्टम है। जब रामकिशन ने संदीप ने बात की थी तो उनकी बातचीत रिकार्ड हो गई थी।