फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ex raw head joined bjp

रॉ के पूर्व प्रमुख भाजपा में शामिल

Tue, 25 Feb 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Feb 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
ex raw head joined bjp

नरेंद्र मोदी की लहर के चलते अब पूर्व नौकरशाहों को भी भाजपा ‘प्यारी’ लगने लगी है। विदेशों में जासूसी करने वाली एजेंसी रॉ के पूर्व प्रमुख संजीव त्रिपाठी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।

विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की मौजूदगी में त्रिपाठी ने भाजपा की सदस्यता ली।

भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 1972 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अफसर रहे त्रिपाठी दिसंबर 2010 से दिसंबर 2012 तक रॉ के प्रमुख रहे। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी त्रिपाठी को भाजपा चुनावी दंगल में उतार सकती है।
विज्ञापन


इससे पहले पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह और पूर्व पेट्रोलियम सचिव आरएस पांडेय भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। भारतीय पुलिस सेवा के अफसर व मुंबई के पुलिस कमिश्नर रहे सत्यपाल सिंह भी सरकारी नौकरी छोड़ कर भाजपा का दामन थाम चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित समारोह में राजनाथ ने कहा कि देशभर में नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है और सभी चाहते हैं कि अब विकास और सुशासन की राजनीति हो। भाजपा की इसी राजनीति के चलते नौकरशाह ही नहीं बल्कि सभी वर्गों के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed