फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ex-CEO PC Gupta of YEIDA arrested in Madhya Pradesh over 126 crore land scam

126 करोड़ के जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने एमपी के दतिया से पूर्व सीईओ को किया गिरफ्तार

Sat, 23 Jun 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 23 Jun 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
Ex-CEO PC Gupta of YEIDA arrested in Madhya Pradesh over 126 crore land scam
पूर्व सीईओ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में 126 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले के मुख्य आरोपी पूर्व सीईओ व सेवानिवृत्त आईएएस पीसी गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश के दतिया स्थित प्राचीन मां पीतांबरा देवी मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


यमुना प्राधिकरण में मथुरा में मास्टर प्लान से अलग जमीन खरीद के मामले में हुए 126 करोड़ के घोटाले में 2 जून को कासना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस केस में यमुना प्राधिकरण के पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता समेत 21 लोगों को नामजद कराया गया था।
विज्ञापन


जांच में इस केस में कई अन्य आरोपियों के नाम और कुछ और घोटाले सामने आ रहे थे। पुलिस के इस मामले में एक भी आरोपी के गिरफ्तार न किए जाने से आला अधिकारियों ने शासन से भी जल्द कार्रवाई की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने दो दिन पहले ही मामले के सीएम योगी दरबार पहुंचने का समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद लखनऊ से मिले निर्देश के बाद पुलिस दो दिन पहले एक बार फिर अलर्ट हो गई थी। 

 

पुलिस ने नए सिरे से आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी जिस नंबर का इस्तेमाल कर रहा था उसकी लोकेशन मध्यप्रदेश के दतिया में मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी की और शुक्रवार को आरोपी को मां पीतांबरा मंदिर परिसर से गिरफ्तार कर लिया।  

आरोपी को दतिया स्थित मां पीतांबरा देवी मंदिर के परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के वहां होने की सूचना पर पुलिस टीम रवाना कर दी गई थी। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास जारी हैं।  
- डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी गौतमबुद्ध नगर 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed