{"_id":"5bc677d6bdec2269637c13b9","slug":"ex-bsp-mp-son-brandishes-a-gun-in-5-star-hotel-manish-sisodia-rebuke-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पूर्व बीएसपी सांसद के बेटे ने होटल में की दबंगई, दिल्ली पुलिस और केंद्र पर बरसे सिसोदिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पूर्व बीएसपी सांसद के बेटे ने होटल में की दबंगई, दिल्ली पुलिस और केंद्र पर बरसे सिसोदिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 Oct 2018 05:14 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के हयात रिजेंसी होटल में बसपा के पूर्व सांसद के बेटे की तरफ से होटल में हथियार लहराने की घटना पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व आम आदमी पार्टी (आप) ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। मनीष सिसोदिया का कहना है कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था किसी की भी प्राथमिकता नहीं है। दूसरी तरफ आप प्रवक्ता दिलीप पांडेय का कहना है कि दिल्ली में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को संभालने में नाकाम केंद्र सरकार नाकाम रही है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था दुरूस्त करने की जगह दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता सिर्फ आप विधायकों के खिलाफ झूठे केस दायर करना। वह यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि जिस दिन कानून व्यवस्था प्राथमिकता बन जाएगी उस दिन सब कुछ सही ट्रैक पर आ जाएगा। साथ ही सवाल भी किया कि यह कैसे संभव है कि वीवीआईपी इलाके के एक होटल में कोई खुलेआम पिस्टल लहराये।
विज्ञापन
दूसरी तरफ आप प्रवक्ता दिलीप पांडेय का कहना है कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं। इसे संभालने में केंद्र्र के अधीन काम करने वाली दिल्ली पुलिस नाकाम रही है। वहीं, प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय मंत्रियों ने इस मसले पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने हैरानी जतायी कि बिगड़ती कानून-व्यवस्था की वजह से आये दिन राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, चोरी, डकैती और छिनौती की वारदात में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन दिल्ली पुलिस की कान में तेल पड़ा हुआ है। दिलीप पांडेय ने चेतावनी दी कि आने वाले चुनाव में दिल्लीवासी इसका सबक भाजपा को सिखायेंगे।
विज्ञापन