AAP को एक और झटका, पूर्व विधायक भाजपा में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में विधानसभा की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी को एक बार फिर जोर का झटका लगा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और आप नेता एमएस धीर के भाजपा में शामिल होने के बाद अब एक और पूर्व विधायक ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।
अंबेडकरनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे आप नेता अशोक चौहान शनिवार को भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
एक और विधायक के पार्टी छोड़ने के बाद अब आप का वो दावा फेल होता नजर आ रहा है जिसमें पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनके सभी विधायक एकजुट हैं और कोई भी पार्टी नहीं छोड़ेगा। हालांकि आम आदमी पार्टी के एक नेता ने चौहान के भाजपा में शामिल होने पर अपनी ओर से बयान जारी करके सफाई पेश की है।
इसके अलावा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव राहुल राजपाल ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा के कमल को अपना लिया है।
'लिमिटेड पार्टी बन चुकी है AAP'
आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन ने कहा कि पूर्व विधायक अशोक चौहान के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं जिसके बाद उन्हें टिकट नहीं दिया गया। टिकट न मिलने के चलते उन्होंने पार्टी बदल ली।
सूत्रों के अनुसार, चौहान का टिकट पार्टी के कुछ वालंटियर्स की शिकायत के बाद काटा गया है। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद चौहान ने कहा कि आप अब लिमिटेड पार्टी बन चुकी है। इसलिए उन्होंने पार्टी में रहना उचित नहीं समझा।
चौहान ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।
बता दें कि इसके पहले भी पार्टी के विधायक हरीश खन्ना ने चुनाव न लड़ने का ऐलान कर दिया है। जबकि पार्टी लगातार अपने विधायकों के टिकट काट रही है।