{"_id":"5d5356a48ebc3e6ce47b3250","slug":"ews-quota-fraud-in-the-name-of-admission-to-schools-police-arrested-accused-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडब्ल्यूएस कोटे से स्कूलों में दाखिले के नाम पर ठगी, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडब्ल्यूएस कोटे से स्कूलों में दाखिले के नाम पर ठगी, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
Wed, 14 Aug 2019 06:02 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 14 Aug 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
शहर के नामी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस कोटे से दाखिले कराने का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर मधु विहार पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ ठगी और अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिलाओं ने इस बाबत उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से भी शिकायत की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक वेस्ट विनोद नगर निवासी लक्ष्मी अपने दोनों बेटों का दाखिला किसी नामी स्कूल में ईडब्ल्यूएस कोटे से करवाना चाहती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात आरती दूबे से हुई। आरती दिल्ली सरकार में अच्छी जान पहचान होने का झांसा देकर उसे बच्चों का किसी भी स्कूल में दाखिला करा देने का भरोसा दिया। उसने एक बच्चे के दाखिला करवाने के लिए 70 हजार रुपये की मांग की। लक्ष्मी आरती की बातों में आ गई।
विज्ञापन
आरती ने लक्ष्मी से कहा कि उसकी कुछ सहेेलियां भी ईडब्ल्यूएस कोटे से अपने बच्चों का दाखिला करना चाहती है। लक्ष्मी ने अपनी सहेलियों से रुपये लेकर आरती को दे दिए। मई माह में सभी महिलाएं अपने बच्चों को लेकर मधु विहार स्थित एक नामी स्कूल के बाहर पहुंचीं। जहां आरती ने दावा किया कि प्रिंसिपल से बात हो गई है। धीरे-धीरे कर सभी बच्चों का दाखिला हो जाएगा। काफी दिनों तक आरती बहाना बनाकर दाखिले की बात को टालती रही।
विज्ञापन
अपने को ठगा महसूस कर लक्ष्मी ने आरती से रुपये वापस मांगे। काफी दबाव बनाने पर आरती ने लक्ष्मी को डेढ़ लाख रुपये वापस कर दिए। साथ ही एक एक लाख के चेक भी दिए। लेकिन चेक बाउंस हो गया। उसके बाद महिलाओं ने मधु विहार थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर मंगलवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महिला से पूछताछ कर जांच में जुटी है।