फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Evidence of rigging of 360 crores found from the locations of real estate businessmen

Noida : रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों से मिले 360 करोड़ की हेराफेरी के सबूत, चार दिन चली IT की कार्रवाई

Sun, 11 Jun 2023 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Jun 2023 05:45 AM IST
सार

लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा सहित देश के 10 शहरों में 50 से अधिक ठिकानों पर तलाशी में 360 करोड़ रुपये से अधिक की हेरफेर के सबूत मिले हैं। चार दिन चली कार्रवाई में करीब 12 करोड़ की नकदी और जूलरी जब्त की गई है। जांच में फर्जी कंपनियों के जरिये 100 करोड़ रुपये खपाने की भी जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Evidence of rigging of 360 crores found from the locations of real estate businessmen
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में पिनटेल, अमरावती और एक्सेला ग्रुप के ठिकानों पर चार दिन से जारी आयकर विभाग का सर्च ऑपरेशन शनिवार को समाप्त हो गया। लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा सहित देश के 10 शहरों में 50 से अधिक ठिकानों पर तलाशी में 360 करोड़ रुपये से अधिक की हेरफेर के सबूत मिले हैं। चार दिन चली कार्रवाई में करीब 12 करोड़ की नकदी और जूलरी जब्त की गई है। जांच में फर्जी कंपनियों के जरिये 100 करोड़ रुपये खपाने की भी जानकारी मिली है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शुरू में 40 ठिकानों पर दबिश दी गई थी, लेकिन बाद में जांच का दायरा बढ़ता गया। इस कार्रवाई के दौरान जांच टीमों ने अलग-अलग ठिकानों से सवा 8 करोड़ रुपये नकद और करीब 3.95 करोड़ रुपये की जूलरी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में कोलकाता की शेल कंपनियों के जरिये 100 करोड़ से ज्यादा की काली कमाई को सफेद करने के सबूत भी मिले हैं। यह आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। बेनामी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी जांच टीमों ने जुटाए हैं।
विज्ञापन


हवाला कारोबार से जुड़े तार
मुंबई, दिल्ली, नोएडा और लखनऊ के 50 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश में आयकर विभाग को हवाला कारोबार से जुड़ी जानकारी भी मिली है। रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ी कंपनियों से शेल कंपनियों के जरिये सफेदपोश और नौकरशाहों की काली कमाई को सफेद बनाने वाले एजेंट के सक्रिय होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed