फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Every home tricolor campaign celebrated in old age home and orphanage

Delhi NCR News: वृद्धाश्रम और अनाथालय में हर घर तिरंगा अभियान मनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 88 (महिला) बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने द्वारका और पालम गांव में विशेष आयोजन किए। द्वारका के सार्थक वृद्धाश्रम में कमांडेंट ममता सिंह के नेतृत्व में उप-कमांडेंट अशिता ने वृद्धजनों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर वृद्धजनों को तिरंगे के साथ-साथ फल भी वितरित किए गए। इसी तरह पालम गांव के ओक्जेलियम अनाथालय में द्वितीय कमान अधिकारी उषा सिंह के नेतृत्व में बच्चों के साथ हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया गया। बच्चों को राष्ट्रप्रेम की भावना से प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। बच्चों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उन्हें तिरंगे के साथ-साथ फल, जूस, बिस्किट और मिठाइयां वितरित की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में देशप्रेम और एकता की भावना को जागृत करना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed