फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Every citizen should fulfill his responsibility for the development of the country: Rekha Gupta

देश के उत्थान के लिए हर नागरिक निभाएं अपनी जिम्मेदारी : रेखा गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि देश का उत्थान तभी होगा, जब देश के 140 करोड़ नागरिक यह भावना अपने अंदर लाएंगे कि यह देश उनका है और उसकी जिम्मेदारी भी उनकी है। तभी सही मायने में परिवर्तन होगा। मुख्यमंत्री ने यह बातें अणुव्रत दिवस कार्यक्रम में कहीं। सिविक सेंटर में केदारनाथ साहनी सभागार में अणुव्रत समिति ट्रस्ट की ओर से आचार्य तुलसी की 112वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


मुख्यमंत्री ने कहा, आचार्य तुलसी का अणुव्रत आंदोलन उपदेश भर नहीं, जीवन जीने की एक दिशा है। यदि हर एक व्यक्ति उनके दिखाए रास्ते पर चले तो समाज में स्थायी और नैतिक बदलाव होगा। आचार्य ने सिखाया कि परिवर्तन की शुरुआत व्यक्ति से होती है। सभी अपनी जिम्मेदारी समझेंगे, अपने जीवन में अनुशासन, स्वच्छता और ईमानदारी जैसे नियम अपनाएंगे, तो समाज और देश सही मायने में आगे बढ़ेगा। इस मौके पर महापौर राजा इकबाल, अनेक अणुव्रत अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed