फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Event management companies are organizing weddings

फिल्मी हुईं शादियां: बदलते वक्त के साथ शादी समारोह में बड़ा बदलाव, चकाचौंध और भव्यता की पेश कर रहीं नजीर

Sat, 07 Dec 2024 08:47 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 07 Dec 2024 08:47 AM IST
सार

शादी दिल्ली में करवानी हो या किसी दूसरे शहर में हर एक की सुविधा बाजार में मौजूद है। यही नहीं, कम बजट में दिल्ली के ही अलग-अलग इलाकों में इसके लिए पूरा सेटअप मिल जाता है। इसमें थीम आधारित शादियां आयोजित हो सकती हैं।

विज्ञापन
Event management companies are organizing weddings
फिल्मी हुईं शादियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदलते वक्त के साथ शादी समारोह भी फिल्मी होते जा रहे हैं। आयोजन भव्य और चकाचौंध भरे होते हैं। बड़ी-बड़ी इवेंट मैनेजमेंट कंपनियां प्री वेडिंग, पोस्ट वेडिंग से लेकर हर तरह के समारोहों का पल-पल नियोजन करती हैं।

विज्ञापन


दिलचस्प यह है कि शादी दिल्ली में करवानी हो या किसी दूसरे शहर में हर एक की सुविधा बाजार में मौजूद है। यही नहीं, कम बजट में दिल्ली के ही अलग-अलग इलाकों में इसके लिए पूरा सेटअप मिल जाता है। इसमें थीम आधारित शादियां आयोजित हो सकती हैं। इंवेंट कंपनियां इस तरह की कई थीम आधारित शादी कराने की सुविधा भी दे रही हैं, जिसे एआई आधारित तकनीक से वीडियो बनाकर पेश किया जा रहा है। स्टेज को भी कुछ खास तरीके से सजाया जा रहा है, जिससे बराती उसका लुत्फ उठा सकें।
विज्ञापन


इवेंट मैनेजर बताते हैं कि जीवन के इस अहम पल को हर कोई यादगार बनाना चाहता है। इसमें दूल्हा, दूल्हन की साज-सज्जा तो है ही, समारोह स्थल को भी थीम आधारित सजाया जाता है। बीते पांच सालों में इसका चलन बढ़ा है। ईको फ्रेंडली वेडिंग थीम इन दिनों खास चलन में है। मसलन, पर्यावरण प्रेमी खुले स्थान में हरियाली के बीच शादी रचाते हैं। इसी तरह राजस्थानी वेडिंग थीम, बीच वेडिंग थीम, राजशाही वेडिंग थीम, फेयरी टेल वेडिंग थीम मशहूर है। बैंक्वेट की जगह रिसॉर्ट या फार्म हाउस में पंडाल को लाइटिंग और फूलों की सजावट से खास लुक दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल में दोगुना हुआ बजट
एमबी इवेंट के चरन कोहली बताते हैं कि छोटी-छोटी चीजों का भी बहुत ख्याल रखा जा रहा है। इससे मेकअप आर्टिस्ट, मेकअप स्टूडियो, मनोरंजन समेत वेडिंग प्लानर भी इस व्यवसाय में जुड़ गए हैं। सब  अपने-अपने तरीके से आयोजन को शाही बना देते हैं। इसमें शादी के दौरान ग्रुप डांस के साथ वर-वधू का प्रवेश आकर्षक होता है। आज भी ट्रॉली के माध्यम से जयमाला कराना लोग पसंद कर रहे है। खर्च जरूरत के हिसाब से घटता-बढ़ता है। बीते पांच सालों में इसमें दो गुना की बढ़ोतरी हुई है।


शादी समारोह कई थीम पर होते हैं। फ्लावर पैकेजिंग थीम, ट्रॉली पर जयमाल, वर-वधू का बड़ा-बड़ा पोस्टर, म्यूजिक पार्टी, सिंगरों की मांग आज भी वैसी ही है, जैसे पहले लोग पसंद करते थे। ब्राइडल ग्रुप की एंट्री फॉग के बीच कराई जाती है। डांस करते हुए भी ग्रुप में वर-वधू का प्रवेश कराया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed